फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Asushman card

अब मुफ्त में बनेगा आयुष्मान कार्ड

Fri, 12 Mar 2021 12:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
Asushman card
शाहजहांपुर। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के लाभार्थियों का अब नि:शुल्क आयुष्मान (गोल्डन) कार्ड बनाया जाएगा। यह अभियान 24 मार्च तक चलेगा। सीएमओ ने बताया कि गोल्डन कार्ड बनवाने के लिए अब तक जनसेवा केंद्रों पर 30 रुपये देने पड़ते थे, लेकिन अब यह कार्ड मुफ्त में बनाया जाएगा।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एसपी गौतम ने बताया कि गोल्डन कार्ड का नाम अब आयुष्मान कार्ड कर दिया गया है। कार्ड जारी करने वाली कंपनी साचीज से भेजे गए डाटा के आधार पर लाभार्थियों के नाम की प्रिंट की हुई पर्ची जारी होगी। यह पर्ची आशा घर-घर पहुंचाएंगी। इसमें लाभार्थी को उसके नजदीकी कैंप और समय की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए व्यक्ति का मतदाता पहचान पत्र, परिवार की पहचान को राशनकार्ड/परिवार रजिस्टर की नकल अनिवार्य होगी। सूचीबद्ध अस्पतालों व जनसेवा केंद्रों पर आयुष्मान कार्ड नि:शुल्क बनाए जाएंगे। बताया कि लाभार्थी अपनी पात्रता जानने के लिए हेल्पलाइन नंबर 1800 1800 4444 पर कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा जनसेवा केंद्र पर जाकर भी इसकी जानकारी ली जा सकती है।
विज्ञापन

2,25,463 लाभार्थियों के परिवार और 11,84,440 लाभार्थी
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. लक्ष्मण सिंह ने बताया कि बुधवार से जिले में आयुष्मान पखवाड़ा शुरू हो गया है। लाभार्थियों के परिवारों की संख्या 2,25,463 और लाभार्थियों की संख्या 11,84,440 है। अब तक 81,598 परिवारों और 1,97,908 लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड जारी किया गया है। लक्षित परिवार 1,46,707 और लाभार्थियों की संख्या 9,86,532 है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दी जाएगी प्रोत्साहन राशि
अभी तक जिन लाभार्थियों के कार्ड नहीं बन पाए हैं, उनके लिए यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। विशेष शिविर में आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की ओर से आयुष्मान कार्ड जारी कराने पर प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी। प्रति कार्ड पांच और परिवार में एक से अधिक कार्ड निर्गत होने पर 10 रुपये दिए जाएंगे। चिह्नित गांव या वार्ड में शिविर से एक दिन पहले आशा या आंगनबाड़ी की ओर से क्षेत्र के लाभार्थी परिवारों को पर्ची बांटकर कैंप की जानकारी दी जाएगी।
ब्लॉक में बनाए गए आरोग्य मित्र
योजना के तहत कार्ड बनाने के लिए सभी ब्लॉकों में प्रधानमंत्री आरोग्य मित्र बनाए गए हैं। निगोही में विवेक कुमार (7457948515), कलान में रॉनित पाल (6392282589), खुदागंज में सुरजीत सिंह (7388367192), मदनापुर में शैलेंद्र कुमार (8957824260), सिंधौली में विवेक कुमार दीक्षित (8416870472), मिर्जापुर में तौसीफ खान (7460891794), ददरौल में सरिता (9450445935), पुवायां में अखिल कुमार वैश (8934040428), बंडा में सौरव कुमार अवस्थी (8004302629), तिलहर में पवन कुमार सिंह (6387043198), जलालाबाद में नीरज कुमार (7317500905), कांट में सतीश सिंह (7607898022), भावलखेड़ा में कुलदीप पाल (9935140989), जैतीपुर में शाहिद अली (8400351335) और खुटार में सुरजीत कुमार वर्मा (9984495726) से संपर्क किया जा सकता है।

सरकारी के साथ निजी अस्पताल में करवा सकेंगे इलाज
एसीएमओ डॉ. पुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि आयुष्मान भारत योजना के तहत सरकारी अस्पताल के साथ ही चिह्नित निजी अस्पतालों से भी पांच लाख रुपये तक के इलाज की सेवा ले सकते हैं। इसके लिए जिला पुरुष अस्पताल, जिला महिला अस्पताल, वरुण मेडीकल कॉलेज बंथरा, गुरुनानक अस्पताल, शीला ट्रामा सेंटर, कमला नर्सिंग होम, जगमोहन अस्पताल, कुंती आई केयर सेंटर और वसीम अस्पताल का चयन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed