{"_id":"690b98faec24293eb408eb5b","slug":"asha-workers-did-not-receive-payment-for-eight-programs-chc-superintendent-replaced-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-156956-2025-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: आशाओं को आठ कार्यक्रमों का नहीं मिला भुगतान, सीएचसी अधीक्षक को बदला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: आशाओं को आठ कार्यक्रमों का नहीं मिला भुगतान, सीएचसी अधीक्षक को बदला
विज्ञापन
शाहजहांपुर मेें अपने आवास पर सूची का मिलान करतीं जिलाध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी। स्रोत: स्वयं
शाहजहांपुर। आशा वर्कर को भुगतान नहीं करने की सूची बढ़ गई है। राज्य बजट से मिलान करने के दौरान सामने आया कि आठ कार्यक्रमों का आशा वर्करों का भुगतान रोका गया है। वहीं दूसरी ओर प्रकरण के दौरान सीएमओ ने सीएचसी अधीक्षक डॉ.राजीव को मेडिकल ऑफिसर बना दिया। अब उनकी जगह पर डिप्टी सीएमओ वीके वर्मा को जिम्मेदारी दी गई है।
सीएचसी भावलखेड़ा में कई दिनों तक हड़ताल पर बैठने के बावजूद भुगतान नहीं होने पर शनिवार को आशा वर्कर ने वित्त मंत्री सुरेश खन्ना को दर्द सुनाया था। मंत्री के दखल के बाद मामला जोर पकड़ गया। आशाओं ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर चार स्वास्थ्यकर्मियों पर अभद्रता का आरोप लगाया।
पुलिस के हरकत में आने के बाद पांच स्वास्थ्यकर्मियाें को हिरासत में लिया गया। विभाग की ओर से राज्य बजट समेत दो प्रतियां उपलब्ध कराईं गईं। इसका बैंक के खातों से मिलान किया गया। बुधवार को आशा संगठन की अध्यक्ष कमलजीत कौर के आवास पर आशाएं जुटी और सूची से मिलान किया।
विज्ञापन
कमलजीत कौर ने बताया कि आशाओं को 74 मदों से भुगतान किया जाता है। सीएचसी भावलखेड़ा में आभा आईडी, आयुष्मान कार्ड, फाइलेरिया व कुष्ठ सर्वे, दस्तक व संचारी अभियान, क्षय रोगी को दवा खिलाने व पोलियो अभियान का भुगतान लंबित है। टीम बेस्ट इंसेटिव (टीबीआई) में तीन साल का ओर क्षय रोग का आठ साल का भुगतान नहीं किया गया है।
दूसरी ओर सीएमओ डॉ.विवेक मिश्रा ने भावलखेड़ा सीएचसी अधीक्षक डॉ.राजीव भारती को एमओ बना दिया। उनकी जगह पर डिप्टी सीएमओ डॉ.वीके वर्मा को अधीक्षक बनाया। इसके अलावा बीसीपीएम के साथ कांट बीसीपीएम इरफान को लगाया है। प्रकरण निपटने के बाद सीएचसी पर पूर्व की भांति नियुक्ति हो जाएगी।
--
गुमराह कर रहे अफसर
कौर ने बताया कि आशाओं के भुगतान की रिपोर्ट बीसीपीएम के पास है। आरोप लगाया कि डीसीपीएम व बीसीपीएम कागजी कार्यवाही कर आशाओं को गुमराह कर रहे हैं। 74 मदों से भुगतान होने के बावजूद मात्र दो सूची निकालकर दे दी गई। इसके मिलान में ही कई अनियमितता सामने आईं हैं।
--
डीएम व सीडीओ से करेंगे मुलाकात
आशा संगठन की पदाधिकारी बृहस्पतिवार को डीएम व सीडीओ से मुलाकात करेंगी। वह भुगतान को लेकर स्थिति स्पष्ट करने की मांग करेंगी। उन्हें बताएंगी कि विभाग गुमराह कर रहा है। उन्होंने बताया कि वह मामले को वित्तमंत्री सुरेश खन्ना को भी अवगत कराएंगी।
--
संविदा कर्मी की जांच शहर के थाने से कराई जाए
आशा वर्कर को धमकाने के मामले में जांच निगोही थाने को दी गई है। आशा वर्कर कमलजीत कौर ने बताया कि उन्होंने एसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र दिया था, लेकिन वह अब तक एसपी के पास नहीं पहुंचा है। आईजीआरएस पर हुई शिकायत पर कार्रवाई शुरू कर दी है। शहर के थाने से जांच कराने के लिए एसपी से मुलाकात कर मांग की जाएगी।
--
उपकरण व दवा खरीद प्रकरण में नहीं हुई कार्रवाई
सीएमओ कार्यालय में पूर्व में उपकरणों, सामग्री व दवा खरीद में अनियमितता की शिकायत पर वर्तमान में कार्यरत एक अधिकारी पर कार्रवाई के निर्देश विशेष सचिव ने दिए थे। लेकिन उनके खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
--
आशाओं के एक-एक मद की तलाश करा रहे हैं। पोर्टल को मदवार और आशावार अपडेट कराया जा रहा है। आशाओं की हर समस्या का समाधान कराया जाएगा। सीएचसी भावलखेड़ा में अधीक्षक में परिवर्तन किया है।
- डॉ.विवेक मिश्रा, सीएमओ