{"_id":"604bb46a8ebc3e8d353408eb","slug":"asha-pradarshan-shahjahanpur-news-bly4403649102","type":"story","status":"publish","title_hn":"समस्याओं का निस्तारण न होने पर आशा कार्यकर्ताओं का धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समस्याओं का निस्तारण न होने पर आशा कार्यकर्ताओं का धरना
विज्ञापन
शाहजहांपुर के खिरनीबाग जीआईसी ग्राउंड पर विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन करतीं आशा कार्यक?
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। आशा कार्यकर्ता से मारपीट की आरोपी एएनएम पर कोई कार्रवाई नहीं होने, विभिन्न मदों में बकाया धनराशि के भुगतान आदि मुद्दों को लेकर अधिकारियों के स्तर से कोई कार्रवाई नहीं होने पर आशा कार्यकर्ताओं ने सर्व समाज हिताय मोर्चा के अध्यक्ष मो. नबी के नेतृत्व मेें खिरनीबाग के जीआईसी ग्राउंड पर शुक्रवार से दोबारा धरना शुरू कर दिया।
इस मौके पर संगठन की ओर से डीएम के नाम दिए गए ज्ञापन में विभिन्न मांगों का उल्लेख कर उन पर जल्द उचित कार्रवाई कराने की मांग की गई।
ज्ञापन में कहा गया है कि रिश्वत की मांग पूरी नहीं होने पर आशा कार्यकर्ता मधुलता और संजू देवी के साथ मारपीट में लिप्त एएनएम के खिलाफ चौक कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होने पर एक बार पहले भी धरना दिया जा चुका है। उस वक्त सीएमओ ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया, लेकिन अब पीड़ित आशा कार्यकर्ताओं पर समझौता करने का दबाव बनाकर उनकी संविदा समाप्त करने की धमकी दी जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी अपने स्वार्थ हित में दोषियों को बचाने की चेष्टा कर रहे हैं।
इस मौके पर आशा समिति की जिलाध्यक्ष कमलजीत कौर और जनपद प्रभारी सुमन श्रीवास्तव ने कहा कि होली नजदीक आने के बावजूद अब तक आशा कार्यकर्ताओं को कुष्ठ रोगी सर्वे, खसरा की बूस्टर डोज, मातृ वंदना योजना सर्वे, जेई रुबेला टीकाकरण आदि मदों में बकाया पारिश्रमिक की धनराशि का भुगतान नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मांगों पर जल्द उचित कार्रवाई नहीं होने पर धरना जारी रखने के समानांतर आंदोलन तेज कर दिया जाएगा। धरना-प्रदर्शन में फूल मियां, मीना खान, मेहनाज, आशा देवी, शिखा वर्मा, सुनीता, पुष्पा मिश्रा, बिटान श्री, ऋतु पाल, रागिनी, संगीता देवी, पूनम पांडेय, सीमा देवी आदि शामिल रहे।