फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   As soon as the JCB started working, shopkeepers themselves started removing illegal encroachments.

Shahjahanpur News: जेसीबी चलते ही दुकानदार खुद हटाने लगे अवैध कब्जे

Tue, 18 Nov 2025 01:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 18 Nov 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
As soon as the JCB started working, shopkeepers themselves started removing illegal encroachments.
जलालाबाद में जेसीबी से अतिक्रमण हटाते कर्मचारी। स्रोत: जागरूक पाठक्
जलालाबाद। लिपुलेख-भिंड हाईवे के चौड़ीकरण के लिए साेमवार को नगरपालिका परिषद के कर्मचारियों ने पुलिस बल के साथ महाराणा प्रताप चौक (याकूबपुर तिराहा) जाकर शाहजहांपुर मार्ग के किनारे किया गया अतिक्रमण जेसीबी से हटा दिया। इस दौरान काफी संख्या में लोगों ने जेसीबी से ज्यादा नुकसान होने की आशंका में अपने अवैध कब्जे स्वयं ही हटा लिए।
विज्ञापन

लिपुलेख-भिंड हाईवे को शाहजहांपुर के बरेली मोड़ से याकूबपुर तिराहा तक फोरलेन बनाया जा रहा है। वन विभाग से पेड़ काटने की स्वीकृति मिलने के बाद इस काम में काफी तेजी आ गई है। नगर के समीप बारह पत्थर चौराहा और याकूबपुर में मार्ग के दोनों तरफ खोखे और अस्थायी दुकानें बनी होने के अलावा खान-पान की चीजों के ठेले भी लगते हैं।
विज्ञापन

चौड़ीकरण के लिए मार्ग के दोनों ओर 60-60 फुट जमीन खाली कराई जानी है। इसके लिए अतिक्रमण करने वालों को नोटिस दिए जा चुके हैं, लेकिन मार्ग का निर्माण कार्य रुका रहने से लोगों ने अपने अतिक्रमण नहीं हटाए। सोमवार को अवैध कब्जे हटाने के लिए पहुंची जेसीबी मशीन से खोखे हटाने की शुरुआत होते ही काफी संख्या में लाेगों ने अपना सामान खुद समेटकर मार्ग के किनारे की जगह खाली करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed