फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   artist bna

भारतेंदु नाट्य एकेडमी में चयनित हुए अमित, मोनिका और अभिषेक

Sun, 31 Oct 2021 01:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 01:16 AM IST
विज्ञापन
artist bna
अमित हरिश्चंद्र - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। भारतेंदु नाट्य एकेडमी में जिले के तीन होनहार रंगकर्मियों का चयन हुआ है। अलग-अलग संस्थाओं से जुड़े अमित हरिश्चंद्र, मोनिका सागर और अभिषेक कुमार के बीएनए में चयनित होने पर लोगों ने हर्ष व्यक्त किया है।
विज्ञापन

भारतेन्दु नाट्य अकादमी, लखनऊ द्वारा साक्षात्कार के जरिये रंगकर्मियों का चयन किया गया था। इसमें जिले के तीन रंगकर्मियों को बीएनए में चयनित किया गया है। बंडा के गांव पडरी किशनपुर के रहने वाले अमित हरिश्चंद्र ने बताया कि वह मंथन आर्ट संस्था से जुड़े हुए हैं। 2015 से लगातार रंगकर्म में रमे हुए हैं।
विज्ञापन

अमित ने अब तक मरणोपरांत, अंधा युग, जब शहर हमारा सोता है, कफन, सवा सेर गेहूं, बूढ़ी काकी, गाजीपुर का हज्जाम, ओथेलो, एक गिलास ठंडा पानी, मौत रात भर क्यों नहीं आती, लैला मजनू, कंजूस, सखाराम बाइंडर, ताजमहल का टेंडर आदि नाटकों में अभिनय किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमित की कामयाबी पर संस्था के निदेशक शिवा सक्सेना, बड़े भाई मोहित हरिश्चन्द्र, रीना राठौर, शीतल मिश्रा, अभिशान्त पाठक, अमन राजवंशी, विवेक कनौजिया, मोहित कनौजिया, शंकर लाल, ऋषभ चतुर्वेदी, नदीम अख़्तर, पारस दीक्षित, सुहेल संन्यासी, गौरव भारती, दानिश अली, दुर्गेश कुमार, रूद्र, सागर, सृष्टि, सूरज पाल, सूरज कुमार, मृत्युंजय राज, विकास भारती के अलावा कई रंगकर्मियों ने भी हर्ष व्यक्त किया।
अमित के अलावा मोनिका सागर और अभिषेक कुमार का भी चयन बीएनए में हुआ है। अभिषेक कुमार अभिव्यक्ति संस्था से जुड़े हुए हैं। वह पांच साल से रंगकर्म कर रहे हैं। उन्होंने विरासत, अंधा युग आदि नाटकों में अपने अभिनय की छाप छोड़ी है। वह मूलरूप से बंडा के गांव भितियाश्याम के रहने वाले हैं। अभिषेक ने संस्था के निदेशक वरिष्ठ रंगकर्मी शमीम आजाद का आभार जताया है।

लोधीपुर की पटी गली की रहने वालीं मोनिका सागर कोरोनेशन संस्था से जुड़ी हुई हैं। पिछले सात साल से रंगकर्म करने के दौरान उन्होंने मैकबेथ, नागमंडल, रुस्तम सोहराब, मस्तमौला, गाय, एक्शन : एक प्रेम कथा आदि नाटकों में महत्वपूर्ण भूमिका बखूबी निभाई है। उन्होंने बीएनए में चयन होने पर कोरोनेशन संस्था के निदेशक वरिष्ठ रंगकर्मी जरीफ मलिक आनंद समेत सभी साथियों का आभार जताया है।

अभिषेक कुमार

अभिषेक कुमार- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

मोनिका सागर

मोनिका सागर- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed