{"_id":"618d6e0cc5e9ac4c5c502609","slug":"art-compitition-shahjahanpur-news-bly4658253169","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन आर्ट प्रतियोगिता में अनन्या ने जीता प्रदेश में पहला पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनलाइन आर्ट प्रतियोगिता में अनन्या ने जीता प्रदेश में पहला पुरस्कार
विज्ञापन
कुर्रिया कलां स्थित सेवा भारती के स्कूल की छात्रा अनन्या अपने शिक्षकों के साथ
- फोटो : SHAHJAHANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। एचडीएफसी की ओर से द आर्ट प्रोजेक्ट ऑनलाइन प्रतियोगिता कराई गई थी। इसमें भारती फाउंडेशन की ओर से संचालित सत्य भारती स्कूल कुर्रिया कलां की कक्षा दो की छात्रा अनन्या शुक्ला विजेता रहीं हैं। अनन्या की बनाई पेंटिंग को विनर कैटेगिरी में पापुलर च्वाइस अवॉर्ड के तहत चुना गया। इसके लिए 20 हजार रुपये का मोबाइल व प्रमाण पत्र संस्था की तरफ से प्रदान किया है।
जिले में भारती फ़ाउंडेशन के दस विद्यालय हैं, जिनमें पूर्ण शिक्षा के साथ-साथ इसी की सह संस्था गुणवत्ता फाउंडेशन द्वारा सभी छात्रों को स्वतंत्र रूप से स्वेटर, यूनीफार्म मिड-डे मील व निशुल्क शिक्षा प्रदान की जाती है। संस्था द्वारा समय-समय पर अनेक प्रतियोगिताओं में भाग लेने लिए प्रेरित किया जाता है।
अनन्या शुक्ला ने लॉकर्य में ऑनलाइन प्रतियोगिता दि आर्ट प्रोजेक्ट में प्रतिभाग किया और गो कोरोना टॉपिक पर पेंटिंग बनाकर प्रदेश के 183 विद्यालयों में प्रथम स्थान प्राप्त कर पुरस्कार जीता। अनन्या इस उपलब्धि पर जिला समन्वयक मनोज तोमर व कलस्टर को-आर्डिनेटर रजी उल्ला खान ने शुभकामनाएं देकर उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। इस दौरान विद्यालय के समस्त स्टॉफ प्रधानाचार्य कृष्ण मोहन मिश्रा, निदा नाज, रूपम देवी, पूनम मिश्रा, कौशलेंद्र प्रसाद, शिखा सक्सेना ने भी छात्रा को उसके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।