{"_id":"61afb86d153e1a5030279f02","slug":"armed-forces-flag-day-shahjahanpur-news-bly4685322179","type":"story","status":"publish","title_hn":"सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर अधिकारियों ने दान की धनराशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर अधिकारियों ने दान की धनराशि
विज्ञापन
शाहजहांपुर में सैनिक कल्याण कार्यालय में सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर डिब्बे में धनराशि डालते जिला
- फोटो : SHAHJAHANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर अवसर कलक्ट्रेट परिसर स्थित जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय में मंगलवार को हुए कार्यक्रम में डीएम इंद्र विक्रम सिंह और एसपी एस. आनंद सहित अन्य अधिकारियों ने शहीदों का भावपूर्ण स्मरण किया। साथ ही देश की सीमाओें पर डटे सैनिकों की सहायतार्थ धनराशि दान की।
डीएम ने कहा कि भारतीय सेनाएं कर्तव्य निष्ठा के लिए विश्व विख्यात हैं। हमारी सेनाओं ने विदेशों में भी संयुक्त राष्ट्रसंघ की शांति सेना के रूप में अपना महत्वपूर्ण योगदान देकर राष्ट्र का गौरव बढ़ाया है। इन सैनिकों के लिए जितना कुछ किया जाए, कम होगा। इससे पूर्व, दोनों अधिकारियों ने कार्यालय परिसर में स्थापित परमवीर चक्र विजेता शहीद नायक जदुनाथ सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।
बाद मेें डीएम ने शहीद सैनिक सारज सिंह की मां व पत्नी को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। डीएम ने बताया कि द्वितीय विश्व युद्ध से अब तक जनपद के 45 सैनिक शहीद हो चुके हैं और उनमें से कई को वीरता सम्मान और पुरस्कार भी प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन
इस प्रसंग में उन्होंने 1948 के भारत-पाक युद्ध में शहीद नायक जदुनाथ सिंह, शहीद सिपाही नरवीर सिंह व मेजर सरदारा सिंह का और 1971 के भारत-पाक युद्ध में शहीद लांसनायक दृगपाल सिंह को याद किया। एडीएम प्रशासन रामसेवक द्विवेदी, एसडीएम सदर दशरथ कुमार, जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कमांडर दिनेश कुमार मिश्र आदि अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहें।