{"_id":"615e05458ebc3e1a244e2a1b","slug":"arest-thept-shahjahanpur-news-bly462076728","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार, आठ बाइक बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार, आठ बाइक बरामद
विज्ञापन
अल्हागंज में पुलिस की गिरफ्त में तीन बाइक चोरी के आरोपी । संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्हागंज (शाहजहांपुर)। पुलिस ने मंगलवार देर रात वाहन चोरी के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से पुलिस को आठ बाइक बरामद हुई हैं। ये बाइकें नोएडा से चोरी कर शाहजहांपुर के आसपास के जिलों में ग्रामीणों को बेचते थे। मंगलवार देर रात करीब दो बजे अल्हागंज थाना प्रभारी प्रदीप सहरावत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना से धर्मपुर पिपरिया मोड़ के पास से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी रंजीत निवासी ग्राम रुलिया मोउद्दीनपुर थाना आसीमन जिला उन्नाव, हरमोद शुक्ला निवासी मोहल्ला दीनदयाल बाग अमेठी कोना थाना कोतवाली जिला फर्रुखाबाद और शहजाद निवासी ग्राम अठसैनी थाना गढ़मुक्तेश्वर जिला हापुड़ के कब्जे से आठ बाइकें पुलिस ने बरामद कीं। बाइकों के रजिस्ट्रेशन नंबर, चेसिस संख्या और इंजन संख्या को आरोपियों ने बदल दिया था।
आरोपियों के पास से एक तमंचा, दो कारतूस और एक चाकू बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपियों ने बताया कि शहजाद नोएडा में मोटरसाइकिल रिपेयरिंग की दुकान करता है। वहां आसपास से मोटरसाइकिल चोरी कर उनके फर्जी कागजात तैयार कराने के बाद बाइकों के रजिस्ट्रेशन, इंजन और चेसिस नंबर बदल देता है।
विज्ञापन
इसके बाद रंजीत और हरमोद शुक्ला को बाइकें दे देता है। ये लोग बाइकों को शाहजहांपुर, फर्रुखाबाद, हरदोई तथा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में ले जाकर बाइक बेच देते थे। बाइक बेचने से मिलने वाले रुपये आपस में बांट देते थे। एसपी एस. आनंद ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।