{"_id":"6158b4c38ebc3e61df07e5a6","slug":"arest-shahjahanpur-news-bly46164677","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो किलो अफीम के साथ बरेली के दो तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो किलो अफीम के साथ बरेली के दो तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। कटरा थाने की पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बरेली के रहने वाले दो अफीम तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से दो किलो अफीम बरामद हुई है। येे लोग अफीम बेचने फर्रुखाबाद जा रहे थे।
शुक्रवार रात कटरा थाना प्रभारी प्रवीण कुमार सोलंकी को मुखबिर से मादक पदार्थ तस्करों के बारे में सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने रात करीब ढाई बजे खुदागंज रोड से घेराबंदी कर सुनील निवासी ग्राम भरोर थाना नवाबगंज, राशिद निवासी ग्राम परशुरामपुर थाना कुलड़िया, बरेली को एक-एक किलो फाइन क्वालिटी अफीम के साथ गिरफ्तार कर लिया। इनके खिलाफ कटरा थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे लोग बरेली से अफीम लेकर आगे सप्लाई करते हैं। वारदात के वक्त वे लोग अफीम लेकर फर्रुखाबाद जा रहे थे। तभी रास्ते में पुलिस ने पकड़ लिया। एसपी सिटी संजय कुमार ने बताया कि मादक पदार्थ तस्करों से पूछताछ के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।