फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   arest

मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद

Wed, 25 Aug 2021 01:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
arest
चौक कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों को किया गिरफ्तार । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। डैम नहर पुलिया के पास सोमवार की रात दो बाइक सवारों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी का माल, बाइकें और असलाह बरामद हुआ है। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

चौक कोतवाली प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह बालियान ने मुखबिर की सूचना पर क्षेत्र के ही डैम नहर पुलिया के पास घेराबंदी कर दी। पुलिस ने दो बाइकों पर सवार दो लोगों को रुकने का इशारा किया। बाइक सवारों ने पुलिस पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की। पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें खीरी के थाना हैदराबाद क्षेत्र के गांव बैठाखेड़ा निवासी अशोक कुमार और नई दिल्ली के गोल्ड स्टाफ कंपनी डी-ब्लाक 1622 नरेला का रहने वाला कमलेश राय है।
विज्ञापन

उनके पास से पुलिस ने चार लैपटॉप, मोबाइल, साड़ी, सूट, जींस समेत अन्य चोरी का सामान, असलाह और दो बाइकें भी बरामद की हैं। पुलिस दोनों बदमाशों को थाने ले आई। जहां उनसे पूछताछ की गई। एसपी सिटी संजय कुमार ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी का माल भी बरामद हुआ है। दोनों को जेल भेज दिया गया है। आरोपियों से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अशोक ने बताया कि साथी पंकज के साथ चोरी करने के बाद चोरी का सामान हरदोई के थाना सरसा क्षेत्र के गांव सिमरा निवासी राजन और दिल्ली के रहने वाले कमलेश को देते थे। वे लोग सामान दिल्ली में बेच देते थे। आरोपियों ने चौक कोतवाली क्षेत्र के वृंदावन कॉलोनी, आवास विकास कॉलोनी, साउथ सिटी, लखनऊ थाना मडियावां और खीरी के थाना हैदराबाद क्षेत्र में चोरी की घटनाओं को कबूल किया है।

अशोक उर्फ आशु ने पहले एक लुटेरों का गैंग बनाया था, जिसमें उसके मामा का बेटा अमित, उसी के गांव का रहने वाला मुनेंद्र तथा पड़ोसी गांव का रहने वाला राजन शुक्ला सदस्य थे। लखीमपुर खीरी में चार लूट, दो गैंगस्टर, दो 307 तथा अन्य कई मुकदमे पंजीकृत हुए जिसमें इसकी हिस्ट्रीशीट भी खुली। पुलिस की निगरानी बढ़ने पर अपना गांव छोड़कर थाना सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र में रहने लगा तथा पंकज को मिलाकर गैंग बना लिया था ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed