फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Are devout and Ras enjoy Ramlila

भक्त ले रहे हैं रामलीला और रासलीला का आनंद

Thu, 05 Nov 2015 12:11 AM IST
जलालाबाद।
जलालाबाद। Updated Thu, 05 Nov 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
Are devout and Ras enjoy Ramlila
कस्बे से करीब आठ किलोमीटर दूर स्थित गांव दियुरा के प्राचीन शिव मंदिर में इन दिनों लोगों के बीच धार्मिक आस्था का केन्द्र बना हुआ है। बीते एक नवंबर से यहां अयोध्या से आये संत अनिल कृष्णदास महाराज की देखरेख में भगवान शिव का आठ दिन का अखंड रुद्राभिषेक और श्री राम महायज्ञ का बड़े स्तर पर आयोजन चल रहा है।
विज्ञापन

इस आयोजन के चलते मंदिर के आसपास कई दुकानें लगी हुई हैं तथा वृंदावन से आई भक्ति चरित्र रासलीला मंडल द्वारा दिन में रामलीला तथा रात में रासलीला का आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक आयोजन में दूरदराज गांवों से बड़ी तादाद में आने वाले भक्त भगवान के दर्शन तथा आयोजनों का आनंद उठा रहे हैं। खास बात यह है कि यह आयोजन मंदिर प्रांगण में नवनिर्मित यज्ञशाला के शुभारंभ के चलते हुआ है मंदिर में कोई यज्ञशाला न होने पर साधु-संतों द्वारा इच्छा जताने पर गांव बरूआ के ओपेंद्र सिंह ने एक लाख तथा गांव दोषपुर के लालाराम ने 51 हजार रुपये दान किए। इसके बाद इस यज्ञशाला का निर्माण हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed