फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   aprajita

किसी भी प्रकार के शोषण का डटकर विरोध करें छात्राएं

Sat, 13 Mar 2021 12:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 13 Mar 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
aprajita
अपराजिता कार्यक्रम के तहत छात्राओं को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देतीं रजविंदर कौर। संवाद - फोटो : POWAYAN
खुटार। अमर उजाला के अपराजिता :100 मिलियन स्माइल्स मुहिम के तहत गांव रूरा के संत सुखदेव सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। थाना प्रभारी जयशंकर सिंह ने कहा कि छात्राएं किसी भी प्रकार के शोषण का डटकर मुकाबला करें। घर और बाहर कहीं भी शोषण का स्थिति में 1090 और यूपी-112 पर कॉल कर मदद ली जा सकती है। किसी भी तरह की समस्या होने पर घर जाकर माता-पिता को जानकारी दें। उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए तमाम तरह की योजनाएं चला रही है और इसके तहत महिलाओं, किशोरियों को जागरूक भी किया जा रहा है।
विज्ञापन

मातृ एवं शिशु कल्याण महिला कर्मचारी संघ की जिलाध्यक्ष रजविंदर कौर ने कहा कि युवावस्था में तमाम शारीरिक बदलाव होते हैं। ऐसे में शारीरिक कमजोरी आदि से बचने के लिए भोजन में पोषक तत्वों की मात्रा बढ़ाया जाना जरूरी है। अभिभावक खासकर मां छात्राओं का हर तरह से ध्यान रखें और उनमें साफ सफाई के प्रति जागरूक रहने की आदत डालें। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की ओर से महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं, टीकाकरण, पोषण मिशन आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्रधानाचार्य दिवाकर नाथ दीक्षित, शिक्षक स्वाति, अमरजीत कौर, महिला सिपाही अंजू यादव, ममता गुप्ता ने भी छात्राओं को जागरूक किया। छात्रा नवकीरत कौर, पवनी शुक्ला, तान्वी शुक्ला ने भी महिला जागरूकता पर विचार रखे। आयोजन में धीर सिंह, संतोष, रामसरन, दीपक प्रेमी, आदर्श कुमार, सरोज शुक्ला, महेंद्र सेठी, रोहित कुमार, राजिंदर कौर, मोहसिन, रुचि वर्मा, नैंसी शर्मा आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन

अपराजिता कार्यक्रम में महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं जो बहुत काम आएंगी। साफ सफाई से तमाम बीमारियों से बचा जा सकता है। कानूनी जानकारी भी मिली। - सिमरनप्रीत कौर
विज्ञापन
विज्ञापन

अपराजिता तैसे कार्यक्रम गांवों में भी होने चाहिए, जिससे गांव में महिलाओं को जानकारियां प्राप्त हो सकें। जागरूकता के लिए अमर उजाला की पहल सराहनीय है। - नवदीप कौर

अपराजिता कार्यक्रम के बारे में समाचार पत्र में पढ़ा था। आज स्कूल में कार्यक्रम हुआ, जिसमें तमाम जानकारियां प्राप्त हुईं। शिविर में मिली जानकारी को परिजन और दोस्तों से भी साझा करेंगे। - जसनदीप कौर
अपराजिता कार्यक्रम में कानूनी और स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां दी गई जो बहुत उपयोगी रहीं। ऐसे आयोजन समय-समय पर होते रहने चाहिए। - नवकीरत कौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed