फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Appointment of workers Srmmntri to the memorandum

मजदूरों की नियुक्ति के लिए श्रममंत्री को ज्ञापन

Thu, 25 Jun 2015 11:45 PM IST
रोजा, शाहजहांपुर
रोजा, शाहजहांपुर Updated Thu, 25 Jun 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
Appointment of workers Srmmntri to the memorandum
केंद्रीय औद्योगिक प्राधिकरण के आदेश के 11 माह बीतने के बाद भी एफसीआई अटसलिया डिपो में 250 मजदूरों को नियुक्ति नहीं मिल सकी है। नियुक्ति न मिलने से आहत अगुवाई कर रही महिला नेता रीता पाठक और मजदूर नेता शराफत अली ने 22 जून की रात लखनऊ में प्रवास के दौरान केंद्रीय श्रममंत्री बंगारू दत्रातेय से भेंटकर एफसीआई में मजदूरों की नियुक्ति कराने की मांग की है।
विज्ञापन

बता दे कि 16 जुलाई 2014 को केंद्रीय औद्योगिक प्राधिकरण की जज मंजू निगम ने रोजा स्थित अटसलिया डिपो में 250 मजदूरों को नियमित करने का फरमान सुनाया था। इसके बाद मजदूरों को नौकरी की आस जगी थी, लेकिन एफसीआई के हठधर्मी अधिकारियों ने अभी तक किसी भी मजदूर की नियुक्ति नहीं की। 20 जून को मजदूरों की अगुवाई कर रही महिला नेता रीता पाठक ने श्रममत्री बंगारू दत्रातेय के लखनऊ आगमन के दौरान उनसे भेंटकर मजदूरों को नौकरी दिलाने का मांग पत्र सौंपने की रूपरेखा तय की थी। मजदूर नेता शराफत अली, रामपाल और यासीन के साथ महिला नेता रीता पाठक ने 22जून की रात लखनऊ में श्रममंत्री बंगारू दत्रातेय से भेंटकर की। इन नेताओं ने श्रममंत्री के सामने मजदूरों का पक्ष रखा और उनकी दिशा और दशा से मंत्री को अवगत कराया है। श्रममंत्री की ओर इन नेताओं को जल्दी ही कार्रवाई का भरोसा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed