फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Apple grown after guava, papaya, named Khutarbi

फलों की खेती बनी आदर्श, बलविंदर ने खुटार में उगाया सेब

Mon, 13 Jun 2022 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Apple grown after guava, papaya, named Khutarbi
सेब के बाग के बारे में जानकारी लेने पहुंचे लोग - फोटो : POWAYAN
खुटार (शाहजहांपुर)। खुटार के पास कोचर फार्म निवासी बलविंदर सिंह परंपरागत खेती छोड़कर नए प्रयोग कर रहे हैं। अमरूद से शुरू किया उनका प्रयोग सेब की खेती तक आ पहुंचा है। इस वर्ष पौधे छोटे होने के कारण सेब के फल तोड़ दिए गए थे, लेकिन अगले साल जून से सेब का स्वाद लोगों को मिलने लगेगा। खुटार में पैदा होने वाले सेब को लोगों ने खुटारबी सेब का नाम दिया है।
विज्ञापन

सेब आमतौर पर पहाड़ों और ठंडे स्थानों पर उगने वाला फल है। बलविंदर सिंह बताते हैं कि वह तीन साल से परंपरागत खेती के स्थान पर नए प्रयोग कर रहे हैं। सबसे पहले अमरूद का तीन एकड़ का बाग लगाया और दिसंबर 2021 में सेब के 21 सौ पौधे लगाए हैं। हिमाचल प्रदेश के हरमन शर्मा ने सेब की ऐसी प्रजाति तैयार की है जो पहाड़ के अलावा मैदान में भी अच्छी किस्म के सेब देगी।
विज्ञापन

जानकारी पाकर उन्होंने हरमन शर्मा से संपर्क किया और हिमाचल से हरमन-99 प्रजाति के सेब के 21 सौ पौधे रोपित कराए। इस वर्ष फरवरी में ही सेब में फूल भी आ गया था, लेकिन पौधे छोटे होने के कारण फूल तुड़वा दिया गया। अब अगले वर्ष फरवरी में फूल आने के बाद जून में कोचर फार्म के खुटारबी सेब का स्वाद लोगों को मिल सकेगा। सेब के साथ शिमला मिर्च आदि की सहफसली खेती भी की जा रही है, जिससे दोहरा लाभ हो रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएनआर बिही और ताइवान पिंकी की नेपाल तक सप्लाई
बलविंदर सिंह ने तीन वर्ष पहले अमरूद की बीएनआर बिही और ताइबान पिंकी नाम की पौध लगवाई थी। दो एकड़ में बीएनआर बिही और एक एकड़ में ताइवान पिंकी है। आमतौर पर बिही आठ सौ ग्राम से एक किलो तक का होता है, लेकिन बलविंदर सिंह के यहां बिही 1.800 किलो तक का हुआ है। तीन एकड़ में 21 सौ पेड़ हैं और एक पेड़ में सामान्य रूप से 20 से 30 किलो अमरूद हो जाता है। अमरूद का ज्यादा वजन होने के कारण इसको कोकोनट फोम के कवर में कर दिया जाता है, जिससे कीटों से बचाव होता है और टहनी पर भी वजन कम पड़ता है। अमरूद की सप्लाई शाहजहांपुर, पलिया और गोला मंडी में की जाती है। पलिया से अमरूद नेपाल चला जाता है, जहां इसकी काफी डिमांड है।
सात एकड़ में खड़ा है केला
बलविंदर सिंह बताते हैं कि परंपरागत खेती में कम मुनाफे को देखते हुए उन्होंने फलों की खेती शुरू की है। अन्य किसान भी फलों की खेती से ज्यादा लाभ ले सकते हैं। उनके पास जी-09 प्रजाति के केला के पौधे सात एकड़ में खड़े हैं। रेड बेवी किस्म के पपीता के पेड़ भी कई एकड़ में खड़े हैं।
गेंदा रोकता है बीमारी
बलविंदर सिंह के फार्म में कई एकड़ में शिमला मिर्च की फसल है। शिमला मिर्च के चारों ओर गेंदे के पौधे लगे हैं। देखभाल कर रहे रमेश उर्फ कल्लू ने बताया कि शिमला मिर्च में लगने वाले रोग गेंदे में लग जाते हैं और इससे शिमला मिर्च सुरक्षित रहती है। कीटनाशक आदि भी नहीं डालने पड़ते। यह भी नया प्रयोग है।

टपक सिंचाई पद्धति से देते हैं पानी
बलविंदर सिंह पूरी खेती में टपक सिंचाई पद्धति से पानी देते हैं। इससे पानी की काफी बचत होती है और पानी पौधों के ऊपर से गिरने से काफी लाभ भी होता है। उनका कहना है कि जो भी किसान सेब, अमरूद आदि की खेती करना चाहते हैं, वे उनसे जानकारियां ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed