{"_id":"daecb8329a5a980fd3a378698f72af97","slug":"anudeshak-counsiling-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुदेशकों की काउंसिलिंग की तैयारियां शुरू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुदेशकों की काउंसिलिंग की तैयारियां शुरू
शाहजहांपुर।
Updated Tue, 10 Mar 2015 08:44 PM IST
विज्ञापन
उच्च प्राथमिक स्कूलों में होने वाली अनुदेशकों की भर्ती की मेरिट लिस्ट तैयार होने के बाद इनके चयन की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। बीएसए ने संबंधित पटल के बाबू से इसकी सूची बनाकर देने के निर्देश दिए हैं ताकि काउंसिलिंग की तिथि तय की जा सके।
पहले अनुदेशकों की भर्ती की काउंसिलिंग 10 से 12 मार्च तक होनी थी। प्रदेश स्तर से मेरिट तैयार न हो पाने की वजह से इस तिथि को 18 से 20 मार्च तक के लिए कर दिया गया है। जिले में अनुदेशकों के 246 पद रिक्त हैं। इसमें 43 पद कला विषय, 102 पद स्वास्थ्य और 101 कार्यानुभव (कंप्यूटर, फल संरक्षण, कृषि फल) आदि भरे जाने हैं। यह कार्य समय से निपट जाए। इसके लिए बीएसए ने फौरन तैयारियां पूरी करने के निर्देश मातहतों को दे दिए हैं।
इस संबंध में बीएसए राजेश वर्मा ने बताया कि अनुदेशकों की काउंसिलिंग कराने के लिए बुधवार रात तक फाइल तैयार कर ली जाएगी। इसके बाद फाइल कमेटी के समक्ष पेश की जाएगी। तब ही काउंसिलिंग की तिथि बताई जा सकती है।