फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Antrgnpdiy teachers Performance on the Collectorate

अंतर्जनपदीय शिक्षकों का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन

Fri, 10 Apr 2015 07:10 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Fri, 10 Apr 2015 07:10 PM IST
विज्ञापन
Antrgnpdiy teachers Performance on the Collectorate
अंतर्जनपदीय शिक्षकों ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। साथ ही प्रथम नियुक्ति के आधार पर उन लोगों को प्रमोशन दिलाने की मांग की। इसको लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित मांगपत्र एडीएम (प्रशासन) को दिया गया।
विज्ञापन

एसोसिएशन के शिक्षकों ने बताया कि  शैक्षणिक वर्ष 2012-13 और 2013-14 में प्रदेश शासन ने करीब 44 हजार शिक्षकों का अंतर्जनपदीय ट्रांसफर किया था। इस वजह से उनकी वरिष्ठता का निर्धारण जिले में पोस्टिंग की तिथि से किया जा रहा है। इस वजह से उन लोगों को प्रमोशन नहीं मिल पा रहा, जबकि उन लोगों ने दूसरे जिलों में भी शिक्षण कार्य किया है। उन्हें प्रमोशन नियुक्ति की तिथि के अनुसार मिलना चाहिए। कहा कि उन लोगों को बेसिक शिक्षा मंत्री की ओर से आश्वासन भी दिया गया था, लेकिन किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई। शिकायत करने वालों में जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार, अनूप कुमार, पंकज यादव, पवन किशोर, अरुण त्रिपाठी, कमलेश कुमार, सुधीर, आलोक दुबे, अमित गुप्ता, नीतू आर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed