फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   ann mahotsav

कार्डधारकों को मुफ्त अनाज के बैग बांटकर मनाया अन्न महोत्सव

Fri, 06 Aug 2021 12:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 12:52 AM IST
विज्ञापन
ann mahotsav
ददरौल के गांव निवाड़ी में कार्डधारकों को अनाज के बैग बांटते प्रमुख सचिव जितेंद्र कुमार, जिला पंच? - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत बृहस्पतिवार को उचित दर की सभी दुकानों पर राशन कार्डधारकों मुफ्त अनाज के पैकेट देकर अन्न महोत्सव मनाया गया। जन प्रतिनिधियों और अधिकारियों ने नगरीय इलाकों से लेकर ग्रामीण क्षेत्र की दुकानों तक 100-100 लाभार्थियों को अनाज के मुफ्त पैकेट बांटे। प्रमुख सचिव एवं जनपद के नोडल अधिकारी जितेंद्र कुमार ने कई स्थानों पर स्वयं अनाज बांटा। इस दौरान दुकानों पर एलईडी स्क्रीन लगा कर कार्डधारकों को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में लखनऊ में हो रहे अन्न महोत्सव का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया।
विज्ञापन

ओसीएफ के पास आयोजित अन्न महोत्सव कार्यक्रम में प्रमुख सचिव ने कहा कि कोरोनाकाल में दिहाड़ी कमाने वाले तमाम गरीब परिवारों की रोजी-रोटी प्रभावित हुई और ऐसे लोगों के लिए मुफ्त अनाज योजना लागू की गई है। इस दौरान उन्होंने डीएम इंद्र विक्रम सिंह और एसपी एस आनंद के साथ कार्ड धारकों को राशन के बैग बांटे। इसी क्रम में उन्होंने जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव और अन्य अधिकारियों के साथ ददरौल ब्लॉक के निवाड़ी गांव जाकर राशन वितरण किया। इस मौके पर सीडीओ प्रेरणा शर्मा, जिला आपूर्ति अधिकारी ओमहरि उपाध्याय, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी बाबूलाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

पड़रा सिकंदरपुर में जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष डीपीएस राठौर ने ग्रामीणों को मुफ्त राशन के पैकेट बांटे।
कलान तहसील के मिर्जापुर ब्लॉक क्षेत्र के गांवों में कई जगह टीवी/एलसीडी में नेटवर्क नहीं आने से लोग प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का संबोधन नहीं सुन सके। जबकि कई दुकानों पर प्रधानमंत्री के फोटो छपे खाली थैले ही बांटकर औपचारिकता निभाई गई। सहकारी संघ की सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान पर ब्लॉक प्रमुख प्रियांशु रघुवंशी, बीघापुर सिठौली में जिला पंचायत सदस्य रवीश पाल सिंह कुशवाहा, सुलेमानपुर पट्टी और पहाड़पुर में समाजसेवी विनय शर्मा, मिर्जापुर द्वितीय में प्रधान प्रतिनिधि कौशलेंद्र सिंह, जरियनपुर में प्रधान देवेंद्रपाल सिंह यादव और गांव गुटैटी उत्तर में प्रधान अलवर सिंह यादव आदि ने मुफ्त राशन बांटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
प्रमुख सचिव ने पीएचसी भवन का किया निरीक्षण
मुफ्त अनाज वितरण को निकले प्रमुख सचिव एवं जनपद के नोडल अधिकारी जितेंद्र कुमार ने भावलखेड़ा ब्लॉक के गांव सिउरा का भ्रमण भी किया। इस दौरान वहां उन्होंने निर्माणाधीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में अब तक हुए कार्यों का भौतिक सत्यापन किया।
उन्हें मुख्य भवन का कार्य पूर्ण मिला। टाइप-1 आवास की निर्माण स्थिति भी संतोषजनक मिली, बाउंड्रीवॉल के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने गांव के संपर्क मार्ग में गड्ढे मिलने पर लोनिवि अभियंताओं को जरूरी काम कराने के निर्देश दिए। संवाद
----
पुवायां, बंडा, खुटार में भी बांटा गया अनाज
पुवायां। विधायक चेतराम ने पुवायां के गांव इटौली और बंडा के गांव बनगवां में राशन बांटा। इस अवसर पर एसडीएम सतीश चंद्रा, सीओ वीएस वीर सिंह, कोतवाली प्रभारी केबी सिंह, पूर्ति निरीक्षक पवन सुधाकर, प्रधान शशिबाला मौजूद रहे। गांव जेबा में भाजपा नेता बलवीर सिंह और राकेश मिश्रा ने राशन बांटा तो पुवायां कसबे में चेयरमैन संजय गुप्ता ने राशन बांटा।

बंडा में भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी अनिल कटियार, भूषणवीर सिंह, विनय जायसवाल, अनिल जायसवाल, राजन शुक्ला सर्वजीत वर्मा सहित आदि ने राशन बांटा। खुटार में ब्लॉक प्रमुख नमित दीक्षित ने गांव सिल्हुआ, सिमरई, मोहनपुर, मुरादपुर में, नगर पंचायत अध्यक्ष अनुपम शुक्ला ने नगर की सरकारी गल्ले की दुकानों पर पहुंचकर राशन बांटा। भाजपा मंडल अध्यक्ष अरुण कुमार शुक्ला ने महोलिया वीरान, टाह खुर्द कलां, पूर्व उप ज्येष्ठ ब्लाक प्रमुख पाल सिंह ने खमरिया गदियाना में राशन बांटा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed