फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Ankit Sen tops in chess; Avinash secures second place.

Shahjahanpur News: शतरंज में अंकित सेन अव्वल, अविनाश को मिला दूसरा स्थान

Mon, 24 Aug 2026 11:21 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Ankit Sen tops in chess; Avinash secures second place.
लोधीपुर में एक मैरिज लॉन में आयोजित प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को पुरस्कृत करते अति​थि। स्रोत
शाहजहांपुर। स्व. प्रमोद कुमार शुक्ला मेमोरियल ओपन शतरंज प्रतियोगिता में अंकित सेन ने प्रथम स्थान हासिल किया। अविनाश कुमार द्वितीय और मोहम्मद जैद तृतीय रहे। प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह के साथ समापन हुआ।
विज्ञापन


लोधीपुर स्थित एक मैरिज लॉन में हुई प्रतियोगिता में रूबल सक्सेना चौथे, क्रांति गुप्ता पांचवें, सईद बेग छठे, पुष्कर सक्सेना सातवें, तरुश यादव आठवें, मेदांश नौवें और निमिष वर्मा 10वें स्थान पर रहे।
विज्ञापन

अंडर-11 वर्ग में ऋषभ सक्सेना प्रथम और निवान मिश्रा द्वितीय, अंडर-15 में मेदांश गुप्ता प्रथम और यश यादव द्वितीय तथा अंडर-19 में हार्दिक सक्सेना प्रथम और आदित्य गुप्ता द्वितीय रहे। यंगेस्ट बॉय का पुरस्कार इजयान मोहम्मद और यंगेस्ट गर्ल का पुरस्कार परनिका सिंह बिष्ट को दिया गया। बेस्ट महिला वर्ग में नीलम गुप्ता प्रथम और अदिति द्वितीय रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला शतरंज खेल संघ के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के 79 खिलाड़ियों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि जिला ओलंपिक संघ के सचिव नरेंद्र त्यागी और जिला कबड्डी संघ के सचिव राहुल तोमर ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए।
आयोजन सचिव अभिषेक शुक्ला ने बताया कि प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को मंच उपलब्ध कराने के लिए वह अपने पिता स्व. प्रमोद कुमार शुक्ला की स्मृति में हर वर्ष प्रतियोगिता कराते हैं। जिला शतरंज खेल संघ के सचिव विपिन अग्निहोत्री ने बताया कि स्विस लीग सिस्टम के तहत छह राउंड के प्रदर्शन के आधार पर स्थान निर्धारित किए गए।

आर्बिटर विश्वजीत विक्रम रहे। सभी प्रतिभागियों को भी प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। जिला ओलंपिक संघ अध्यक्ष डॉ. विनय गुप्ता और जिला रोलर स्केटिंग सचिव प्रमोद पांडे ने खिलाड़ियों को बधाई दी। इस दौरान विशाल शुक्ला, अनुकूल वर्मा, संजीव किशोर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed