{"_id":"56f954fd4f1c1b2d74f00319","slug":"anger-aginst-minister","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवादित बयान देने वाले मंत्री के खिलाफ बढ़ा आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवादित बयान देने वाले मंत्री के खिलाफ बढ़ा आक्रोश
ब्यूरो/शाहजहांपुर
Updated Tue, 29 Mar 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्राह्मण समाज की बैठक में सर्वसम्मति से नव संवत्सर धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर जिले के प्रभारी मंत्री ओम प्रकाश सिंह के भगवान परशुराम जन्म स्थली संबंधी दिए गए बयान पर निंदा प्रस्ताव पारित कर उनके बयान की कड़ी भर्त्सना भी की गई।
होटल महाकाली पैलेस में हुई बैठक में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सत्य प्रकाश मिश्र ने कहा कि जिले के प्रभारी मंत्री ओम प्रकाश सिंह ने स्थानीय सपा नेताओं और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में विवादित बयान दिया है, ऐसे में सत्ता पक्ष के विधायकों और वरिष्ठ नेताओं को अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। प्रदेश महामंत्री डॉ. केके शुक्ल ने कहा कि जिस सरकार का मुखिया भगवान परशुराम जन्मभूमि के विकास का बार वायदा कर सियासी लाभ उठाता है, उसी सरकार का एक महत्वपूर्ण मंत्री गैर जिम्मेदाराना बयान से सरकार की दोहरी नीति और नियति की पोल खोलता है। प्रभारी ने नैतिक रूप से मंत्री पद पर रहने का अधिकार खो दिया है।
प्रदेश उपाध्यक्ष प्रभात रंजन पांडेय ने कहा कि प्रभारी मंत्री के भ्रामक बयान से शाहजहांपुर की जनता की भावनाओं को गहरी चोट पहुंची है। संरक्षक राजाराम मिश्र ने कहा कि सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव को दुर्भाग्यपूर्ण बयान देने वाले मंत्री के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए, अन्यथा हिंदू समाज समय आने पर अनुकूल जवाब देने में सक्षम है और देगा भी। इस अवसर पर नवसंवत्सर धूमधाम से मनाने के लिए दायित्व भी सौंपे गए और जनसंपर्क करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
जिला महामंत्री राकेश पांडेय के संचालन में हुई बैठक में डॉ. संजय पाठक ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष केशव चंद्र मिश्र, परशुराम मंदिर जलालाबाद के महंत सत्यदेव पांडेय, ज्ञानेश वाजपेयी, अंबरीश शुक्ल, कृपा सागर मिश्र, अनिल द्विवेदी, रेखा त्रिपाठी, छावनी परिषद के उपाध्यक्ष अवधेश दीक्षित, योगेंद्र शर्मा, मुन्नू लाल मिश्र, आशुतोष शुक्ल छोटे मिश्रा, गोपाल पांडेय, गंगासरन मिश्र, अशित पाठक, सूर्यमणि पांडेय समेत बड़ी संख्या में गणमान्य मौजूद रहे।