फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Anganbadi personnel Performance on Kalktret

आंगनबाड़ी कर्मियों का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन

Thu, 07 May 2015 11:16 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Thu, 07 May 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
Anganbadi personnel Performance on Kalktret
आंगनबाड़ी कर्मचारियों ने बकाया मानदेय के भुगतान और सेवा शर्तों से जुड़ी अन्य समस्याओं का निराकरण नहीं किए जाने के विरोध में बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। बाद में मुख्यमंत्री के नाम सिटी मजिस्ट्रेट कमलेश द्विवेदी को ज्ञापन देकर समस्याओं का निस्तारण जल्द कराने पर जोर दिया।
विज्ञापन

प्रदर्शन में शामिल कर्मचारियों का कहना है कि अधिकांश आंगनबाड़ी कर्मचारी विधवा, परित्यकता और गरीबी की रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों से संबंधित हैं। ऐसे में केवल मानदेय ही उनके भरण-पोषण का सहारा है। मानदेय नहीं मिलने से उनके परिवारों के सामने भुखमरी का संकट पैदा हो गया है।
विज्ञापन

ज्ञापन में मानदेय का भुगतान जल्द कराने के साथ हॉट कुक्ड योजना दोबारा शुरू किए जाने, भवन मालिकों को अदा की गई किराया की धनराशि का विभागीय कोष से भुगतान कराने आदि मांगों का प्रमुखता से उल्लेख किया गया है। प्रदर्शन में आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की पूर्व जिला महामंत्री सुमन वाजपेयी, गुलनाज जहां, राधा, शाफिया बेगम, माया देवी, अर्चना, प्रीति गुप्ता आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed