फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   All schools are closed

तमाम स्कूल रहे बंद

Mon, 14 Sep 2015 11:58 PM IST
पुवायां।
पुवायां। Updated Mon, 14 Sep 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
All schools are closed
 शिक्षामित्रों के स्कूल नहीं जाने का फैसला किए जाने से तहसील के पुवायां, बंडा और खुटार में तमाम स्कूल सोमवार को बंद रहे। सोमवार सुबह स्कूल गए बच्चे काफी देर इंतजार के बाद भी स्कूल नहीं खुलने से घरों को वापस लौट गए। बच्चों को छुट्टी किए जाने का कारण समझ में नहीं आया। कुछ बच्चों से की गई बातचीत से पता चलता है कि उन्हें छुट्टी होने पर आश्चर्य हुआ, तो कुछ बच्चों ने सुनी अफवाहों के बारे में भी बताया।
विज्ञापन


मैडम ने कहीं घर जाउ
बच्चा स्कूल गए रहइं। मैडम स्कूल आईं और सब बच्चन से कहि दई कि स्कूल मा छुट्टी है। सब लोग अपने घर जाऊ। छुट्टी काहे करीगइ हमइ नाइ मालुम। स्कूल कब खुलिही जहो नाइ पता।
विज्ञापन

- शीतल, पुत्री रामऔतार नौगवां खुटार कक्षा चार

मास्टरन की नौकरी गड़बड़ हइ
कोई कहति रहइ मास्टरन की नौकरी गड़बड़ हइ। तबहें छुट्टी कर दई गई। कुछु लोग मैडम से मिलन आए और उनसे बात करनि के बाद मैडम ने छुट्टी करि दई। जह नाइ बताओ गआ कि छुट्टी काहे हइ। - पंछी, पुत्री रूपराम कसबा खुटार कक्षा तीन
विज्ञापन
विज्ञापन


एक महिना तक नाइ खुलिही स्कूल
बच्चा कहत रहइं कि स्कूल एक महिना तक नाई खुलिही। छुट्टी काहे हइ, जहु पता नाइ हइ। मैडम ने कोई बात नाई बताई हइ। सबेरे स्कूल बंद करि दओ गओ। खानाउ नाइ बनो। - अंकित पुत्र रामराखन लाल खुटार कक्षा पांच


मोहल्ले में बात चल रही थी कि शिक्षकों के खिलाफ कोर्ट का फैसला आया है, जिस कारण हड़ताल है। स्कूल जाने पर पता चला कि पढ़ाई नहीं होगी। इसके बाद सब बच्चे घरों को लौट गए। - सरिता, पुत्री राजेंद्र खुटार कक्षा तीन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed