फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   agricultural

सुखवीर एग्रो एनर्जी के गेट पर भाकियू ने किया प्रदर्शन

Sat, 16 Oct 2021 01:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
agricultural
शाहजहांपुर के पुवायां में सुखबीर एग्रो एनर्जी के गेट पर किसानों से वार्ता करते मिल के जीएम। - फोटो : POWAYAN
पुवायां। किसानों का धान खरीदने के बाद तय रेट से कम मूल्य की पर्ची देने पर भाकियू टिकैत गुट के पदाधिकारियों ने सुखवीर एग्रो एनर्जी के गेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। किसानों ने मिल के अधिकारी पर किसान को धक्के मारकर बाहर करने का आरोप भी लगाया। इसके बाद हुई वार्ता में रेट सही होने के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
विज्ञापन

खुटार के गांव अंडहा के किसान प्रेम सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को पुवायां के गांव इनायतपुर स्थित सुखबीर एग्रो एनर्जी लिमिटेड में 160 क्विंटल धान बेचा था। धान का नगद भुगतान करने पर 13 सौ और कागज देने के बाद 1450 रुपये प्रति क्विंटल का रेट तय हुआ था। आरोप था कि शुक्रवार को किसान को धान की पर्ची दी गई तो उसमें 1250 सौ रुपये प्रति क्विंटल लिखा था। किसानों ने इस मामले की जानकारी मिल के अधिकारियों को दी तो उसे मिल से बाहर कर दिया गया। किसान ने मामले की जानकारी भाकियू टिकैत गुट के जिलाध्यक्ष मंजीत सिंह को दी। उन्होंने तमाम किसानों के साथ मौके पर पहुंचकर मिल गेट पर नारेबाजी शुरू कर दी। जानकारी पाकर मिल के जीएम महेशचंद्र मिश्रा मौके पर पहुंचे और वार्ता करने के बाद रेट के अंतर को खत्म करते हुए किसानों को शांत किया। इसके बाद किसानों ने प्रदर्शन समाप्त कर दिया। मंजीत सिंह ने बताया कि मिल अधिकारियों की ओर से रेट सही कर दिया गया और भविष्य में इस तरह की बात नहीं होने का आश्वासन दिया गया, इस पर धरना प्रदर्शन समाप्त कर दिया है।
विज्ञापन

इस मौके पर भाकियू के तहसील अध्यक्ष अनिल सिंह यादव, ब्लाक अध्यक्ष संदीप सिंह, सुखविंदर सिंह, सुरजीत सिंह, बहादुर सिंह, प्रेम सिंह, हरबेल सिंह, परमजीत सिंह सहित तमाम किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिल की ओर से कोई बात ही नहीं थी। किसान और भाकियू वालों को गलतफहमी हो गई थी। वार्ता के बाद सभी मुद्दों पर सहमति हो गई है। कोई विवाद नहीं है। - महेशचंद्र मिश्रा जीएम, सुखबीर एग्रो एनर्जी इनायतपुर, पुवायां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed