{"_id":"6169d40a6224da322d2d13ce","slug":"agricultural-shahjahanpur-news-bly4630067132","type":"story","status":"publish","title_hn":"18 को बंडा में चक्का जाम करेंगे भाकियू कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर के बंडा मंडी परिसर में धरना देते भाकियू चढूनी गुट के किसान।
- फोटो : POWAYAN
Link Copied
पुवायां। धान बिक्री करने को लेकर किसानों के सामने आ रही समस्याओं के कारण बंडा के मंडी परिसर में चल रहा भाकियू चढ़ूनी गुट का धरना शुक्रवार को छठवें दिन भी जारी रहा। भाकियू के पदाधिकारियों ने डिप्टी आरएमओ पर तमाम आरोप लगाते हुए उनके निलंबन की मांग की है। उन्होंने एलान किया है कि निलंबन नहीं होने पर 18 अक्तूबर को बंडा चौराहे पर जाम लगाया जाएगा।
विज्ञापन
धान बिक्री आदि समस्याओं को लेकर भाकियू चढ़ूनी गुट के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह और युवा जिलाध्यक्ष तरविंदर सिंह के नेतृत्व में तमाम किसानों ने एसडीएम को ज्ञापन दिया था। समस्याओं का समाधान नहीं होने पर बंडा मंडी में किसानों ने धरना शुरू कर दिया था। शुक्रवार को छठवें दिन भी धरना जारी रहा। तरविंदर सिंह ने बताया कि कई दिनों से वे लोग धरना दे रहे हैं, लेकिन किसी अधिकारी ने उनकी समस्याओं का समाधान कराने की जरूरत नहीं समझी है। डिप्टी आरएमओ ने सेंटर के बैनर पर जो नंबर लिखवा रखा है, वह ज्यादातर समय स्विच ऑफ रहता है और कभी लग जाए तो फोन उठता नहीं है। उन्होंने कहा कि डिप्टी आरएमओ को किसानों की समस्याओं से कोई मतलब नहीं है। किसानों ने उनके निलंबन की मांग की है। उन्होंने कहा कि अगर इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो 18 अक्तूबर को बंडा में चौराहे पर किसान चक्का जाम करेंगे, जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। शुक्रवार को धरना स्थल पर जगतार सिंह, मलकीत सिंह, सुखविंदर सिंह आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।