{"_id":"5ebae2188ebc3e9085017f68","slug":"agricultural-shahjahanpur-news-bly4055438131","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना भरी ट्रैक्टर ट्रालियों ने हाइवे पर लगा जाम, आवागमन में हुई समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना भरी ट्रैक्टर ट्रालियों ने हाइवे पर लगा जाम, आवागमन में हुई समस्या
विज्ञापन
पुवायां। किसान सहकारी चीनी मिल में आई खराबी की वजह से शाहजहांपुर-पलिया हाईवे पर गन्ने भरी ट्रैक्टर ट्रॉली की कई किलोमीटर लंबी लाइन लग गई। सोमवार को छह घंटा और मंगलवार दोपहर मिल फिर खराबी आने की वजह से हालात बेकाबू हो गए। गन्ने की तौल न होने से हाईवे पर दोनों ओर ट्रैक्टर ट्रॉली की करीब दो किलोमीटर से ज्यादा लंबी लाइन लग गई। कुछ ट्रैक्टर चालकों के सड़क पर आड़े तिरछे वाहन खड़े करने से हाईवे पर आवागमन थम गया, जिससे आवश्यक सेवाओं में लगे वाहन भी फंस गए।
पुवायां की किसान सहकारी चीनी मिल खराबी के कारण सोमवार को बंद हो गई थी। मरम्मत के चलते करीब छह घंटे तक मिल बंद रही, इससे मिल यार्ड में वाहनों की भारी भीड़ हो गई। यार्ड भर जाने के बाद किसानों ने गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली हाईवे के किनारे खड़ी करना शुरू कर दीं, जिससे लगभग दो किमी दूर गांव करनापुर तक लाइन लग गई। इसके बाद किसानों ने हाईवे के दूसरी ओर भी ट्रैक्टर ट्रॉली खड़े करने शुरू कर दिए। इससे हाईवे पर आवागमन बाधित होने लगा। पूरी रात यही स्थित रही। मंगलवार को भी दिन में किसानों ने ट्रैक्टर ट्रॉली आड़े तिरछे खड़े कर दिए, जिससे आवागमन में पूरी तरह बाधित हो गया। मिल के सुरक्षा अधिकारी और पीआरडी जवान जाम खुलवाने में लगे रहे, लेकिन इसके बाद भी देर शाम तक समस्या का निदान नहीं हो सका।
पहले इंडेट जारी किया गया था, गन्ना नहीं आया। इसके बाद फिर इंडेट जारी कर दिया गया। किसान दोनों इंडेट पर गन्ना लेकर आ गए, जिससे जाम की स्थित बन गई। जल्द ही समस्या का समाधान हो जाएगा। - कमल रस्तोगी, जीएम किसान सहकारी चीनी मिल पुवायां