फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Agreed on demands, boycott postponed

मांगों पर सहमति के बाद स्थगित किया कार्य बहिष्कार आंदोलन

Fri, 25 Feb 2022 01:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Agreed on demands, boycott postponed
शाहजहांपुर में बृहस्पतिवार को अधीक्षण अभियंता से वार्ता से पहले कार्य बहिष्कार कर धरना देते संव - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। अपनी मांगों को लेकर विद्युत निगम के संविदा बिजली कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी सुबह से कार्य बहिष्कार कर वृत्तीय कार्यालय परिसर में दिनभर धरना दिया। उनका शिष्टमंडल अधीक्षण अभियंता जितेंद्र बहादुर सिंह से मिला। उन्हें विद्युत संविदा मजदूर संगठन की ओर से ज्ञापन देकर वार्ता की। इस दौरान कई मांगों पर सहमति बनने के बाद कर्मचारियों ने शाम चार बजे कार्य बहिष्कार आंदोलन स्थगित कर दिया।
विज्ञापन

धरनास्थल पर सभा को संबोधित करते हुए संगठन के मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार पाल ने कहा कि हर माह की सात तारीख तक वेतन भुगतान सहित अन्य सभी समस्याओं पर बिंदुवार सहमति बनी है। कहा कि अधीक्षण अभियंता ने सभी उपकेंद्रों पर लाइन कार्य के लिए जरूरी उपकरण और अन्य सुरक्षा संसाधन जल्द उपलब्ध कराने का भरोसा दिया है। यह आश्वासन भी दिया है कि जनवरी माह का वेतन कर्मचारियों के खातों में 26 फरवरी तक भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन

फरवरी का वेतन दस मार्च तक दिलाने का प्रयास होगा। संगठन के जिलाध्यक्ष मुनीश पाल ने संतोषजनक वार्ता के आधार पर कार्य बहिष्कार स्थगित करने का प्रस्ताव रखा जो ध्वनिमत से पारित हो गया। इस मौके पर मोहम्मद रफी, राजेश कुमार, अशोक कुमार सक्सेना, अरविंद कुमार, शकील अहमद, रईस अहमद आदि संविदा कर्मचारियों सहित अवर अभियंता मनीष प्रजापति, कार्यालय सहायक जगत सक्सेना मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुटार और बंडा के बिजली उप केंद्र पर किया प्रदर्शन
खुटार/बंडा संविदा बिजली कर्मचारियों का धरना-प्रदर्शन बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। खुटार, बंडा और रामपुर कलां बिजली उपकेंद्र पर धरना-प्रदर्शन के दौरान सतीश कुमार, विपिन कुमार, कुलदीप चौधरी, धीरू, आलोक, अली रजा, छोटे लाल आदि कर्मचारी मौजूद रहे।

बंडा के बिजली उपकेंद्र पर संविदा कर्मवारी संगठन के महामंत्री जहांगीर, कोषाध्यक्ष अनंगपाल, शाही अब्बास, प्रदीप सिंह, अरुण यादव, तरुण यादव, प्रदीप कुमार, शिवा, सोमपाल, सोनपाल, राजेंद्र, जॉनी कनौजिया, लीलाधर, त्रिभुवन लाल, विजेंद्र, राजपाल सहित तमाम कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed