फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   After withdrawal of Tilhar 418 candidates

तिलहर में नाम वापसी के बाद 418 प्रत्याशी मैदान में

Sat, 10 Oct 2015 11:48 PM IST
तिलहर।
तिलहर। Updated Sat, 10 Oct 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
After withdrawal of Tilhar 418 candidates
बीडीसी के लिए शनिवार को नाम वापसी के बाद 471 प्रत्याशियों में से 53 लोग चुनाव मैदान से हट जाने के बाद कुल 418 प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं, जबकि वार्ड संख्या 17 चौड़ेरा चौड़ेरी प्रथम में जिला पंचायत अध्यक्ष नीतू सिंह की देवरानी प्रीति सिंह निर्विरोध बीडीसी सदस्य तय मानी जा रही हैं। यह जानकारी एआरओ सुबोध कुमार ने दी। बीडीसी के लिए वार्ड संख्या 10 से प्रीति सिंह, नौ से फरीदा, आठ से रासिदा, शाहिदा, 29 से सीमा देवी, 23 से महारानी, 21 से रामबेटी, सत्यपाल, 25 से सोनी, 23 से धर्मपाल, 22 से सुधीर, 32 से रामसरन, 35 से अभिनव शर्मा वीरू, 36 से रामवती, 37 से सुनील कुमार, सीमा देवी, 39 से रामसहेली, रामवती, रामरती, 43 भंवर पाल सिंह, 46 से रामविलावन, गुड्डी व 49 से सुरेश पाल सिंह, 48 से उमेश, अमित, 45 से प्रीति सिंह, 53 से खालिदा हामिद अली, 54 से मलखान, 56 से साजिद, 63 से सोमवती, राजेंद्र, 64 से अरविंद सिंह, 66 से मोहन, रामवती, 70 से ऊषादेवी, 65 से रमेश, 62 से अखिलेश, 71 से वृजेश शास्त्री, 11 से कासिमा, गुड्डी, मु़मताज, रूकसाना, रेशमा, सुरेश चंद्र, 12 से शुभम सिंह, 13 से रामलड़ैते, 17 ओमवती, गोमती, रोशक लाल, 18 से नन्हीं देवी तथा 20 से मो. अंसार अली ने अपना नाम वापस ले लिया। खबर भेजे जाने तक शेष बचे 418 प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किये जा रहे थे।
विज्ञापन



50 प्रत्याशियों ने लिए नाम वापस
खुदागंज। क्षेत्र पंचायत के निर्वाचन से 50 लोगों ने पर्चे वापस लिए हैं। अब 334 उम्मीदवार मैदान में हैं। निर्वाचन अधिकारी अतर सिंह ने बताया कि क्षेत्र पंचायत सदस्यों के कुल 384 नामांकन पत्र गत दिवस जांच में वैध पाये गये थे। शनिवार को नाम वापसी के अंतिम दिन 50 प्रत्याशियों ने अपने पर्चे वापस ले लिये। अब विकास खंड में 69 बीडीसी सदस्यों के लिए कुल 334 प्रत्याशी मैदान में चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन



जैतीपुर में चुनाव मैदान में 394 प्रत्याशी
जैतीपुर। क्षेत्र पंचायत चुनाव में शनिवार को 49 प्रत्याशियों ने अपने पर्चे वापस ले लिए। अब कुल 394 प्रत्याशी मैदान में हैं। शाम तीन बजे तक नाम वापसी के बाद सभी 394 उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आंवटित किये गए। किसी को अनार मिला किसी को अंगूठी चुनाव चिन्ह मिला। आरओ डा. इंद्रमणि ने बताया कि जैतीपुर से क्षेत्र पंचायत एंव जिला पंचायत चुनाव लड़ रहे सभी प्रत्याशी 14 अक्तूबर को ब्लॉक परिसर में आएंगे। यहां डीएम और एसपी संयुक्त रूप से आचार संहिता की जानकारी देंगे। इस दौरान एसओ आशुतोष कुमार सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौजूद रहे। बता दें कि कुल 443 परचे भरे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सत्यवीर का बीडीसी बनना तय
जैतीपुर। सपा विधायक राजेश यादव के भांजे सत्यवीर सिंह यादव का क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्विरोध बनना तय है।
बता दें कि वार्ड संख्या 61 अमईपुरसड़ा से पांच प्रत्याशी मैदान में थे। शनिवार को चार प्रत्याशी राजपाल, जुगनु, सलीम और चेतराम ने अपने नामांकन वापस ले लिए। इस प्रकार गढिय़ा रंगीन गांव के सत्यवीर सिंह यादव का बीडीसी सदस्य चुना जाना तय है।

दियूरिया से मनोज वर्मा निर्विरोध
निगोही। विधायक रोनलाल वर्मा के ज्येष्ठ पुत्र मनोज वर्मा वार्ड सं. 41 दियूरिया से मनोज वर्मा निर्विरोध निर्वाचित हुए। जिनमें 6 नामांकन में से राजेन्द्र, महिपाल, शेरसिंह, सुधीर ने अपने-अपने पर्चे वापस कर दिए।

 निगोही ब्लाक से क्षेत्र पंचायत पद के लिए 85 सीटों पर 455 क्षेत्र पंचायत प्रत्याशी चुनाव मैदान में डटे हैं, जबकि 85 सीटों पर कुल 531 लोगों ने क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए पर्चे दाखिल किये। इनमें जांच किये जाने के उपरांत वार्ड सं. 36 विक्रमपुर चकौरा के शिवकुमार, वार्ड सं0 79 निगोही की क्रांती के कम आयु होने के कारण पर्चे निरस्त किए गए। शेष 529 में 74 लोगों उम्मीदवारों ने अपने- अपने पर्चे वापस कर लिये। मनोज वर्मा को निर्विरोध निर्वाचित होने पर अब चुनावी मैदान में 85 सीटों पर 454 प्रत्याशी मैदान में डटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed