फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   afeem

चार किलो अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Mon, 15 Nov 2021 01:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 01:32 AM IST
विज्ञापन
afeem
मीरानपुर कटरा पुलिस की गिरफ्त में दो अफीम तस्कर । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। कटरा थाने की पुलिस ने चार किलो अफीम के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने झारखंड से अफीम लाने की बात कबूली है। शनिवार को कटरा थाना प्रभारी प्रवीण कुमार सोलंकी को मुखबिर से तस्करों के बारे में सूचना मिली। शाम करीब सात बजे पुलिस टीम ने सिउरा रोड पर मंदिर के पास से बाइक सवार थान सिंह और गंगा सहाय निवासी ग्राम धनेटी थाना अलीगंज, बरेली को दो-दो किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

उनके पास से एक तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए हैं। दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जेल भेज दिया। आरोपियों ने बताया कि वे लोग झारखंड के डाल्टनगंज जिला पालमु के बबलू से अफीम खरीदकर ले आते हैं। हाईवे किनारे होटल, ढाबों पर सप्लाई कर देते हैं। कभी बस तो कभी ट्रेन से झारखंड जाकर अफीम लाते हैं। एसपी एस. आनंद ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed