{"_id":"5730a5c44f1c1b5d05919a55","slug":"advocates-said-the-hunger-strike-over-co","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीओ ने खत्म कराया अधिवक्ताओं का अनशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीओ ने खत्म कराया अधिवक्ताओं का अनशन
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Tue, 10 May 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली प्रभारी के तबादले की मांग को लेकर अनशन पर बैठे अधिवक्ताओं का आंदोलन सीओ से वार्ता के बाद सोमवार को समाप्त हो गया। बंडा के गांव बिराहिमपुर निवासी अधिवक्ता सुरेंद्र कुमार पर बुधवार शाम कुछ लोगों ने हमला कर दिया था। तहरीर देने पर पुलिस ने इस मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। बृहस्पतिवार को आरोपी ने कोतवाली में अधिवक्ता को गालियां दीं। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने न ही इस मामले में हस्तक्षेप किया और न ही रिपोर्ट लिखी।
इससे नाराज अधिवक्ता सुरेंद्र कुमार की रिपोर्ट दर्ज कराए जाने और कोतवाली प्रभारी सुनील कुमार विश्नोई को हटाए जाने की मांग को लेकर अधिवक्ता शनिवार से सीओ कार्यालय के सामने धरने पर बैठे थे। इसके बाद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। मगर अधिवक्ता कोतवाल के न हटने तक धरना समाप्त करने के तैयार नहीं थे। इस पर सीओ सुधीर कुमार सिंह ने सोमवार को अधिवक्ता सुशील कुमार लल्ला, ओमपाल यादव, केएन सिंह, अनूप कंचन, सुनील सिंह, केसी राजपूत, सुधीर सक्सेना आदि से वार्ता की और हमले के आरोपियों को जल्द जेल भिजवाने का आश्वासन दिया। इसके बाद अधिवक्ताओं ने धरना समाप्त कर दिया। इस दौरान कोतवाली प्रभारी सुनील कुमार विश्नोई मौजूद रहे।