{"_id":"616dcc06f2b17b1e842715ce","slug":"advocate-protest-shahjahanpur-news-bly4633300142","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ता की हत्या पर रोष, मुआवजे की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिवक्ता की हत्या पर रोष, मुआवजे की मांग
विज्ञापन
पुवायां में एसडीएम को ज्ञापन देते तहसील बार संघ के वकील
- फोटो : POWAYAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुवायां। शाहजहांपुर में वकील की हत्या पर रोष जाहिर करते हुए अधिवक्ताओं के संगठनों की ओर से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सीडीओ और एसडीएम को सौंपे गए। तहसील बार एसोसिएशन की ओर से अध्यक्ष विनय मिश्रा के नेतृत्व में सौंपे ज्ञापन में शाहजहांपुर में वकील भूपेंद्र सिंह की हत्या की निंदा करते हुए कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।
आरोपियों को गिरफ्तार कर रासुका लगाने, परिवार को एक करोड़ रुपये की राशि देने, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की गई है। सिविल बार एसोसिएशन की ओर से भी कड़ी निंदा की गई और वकील न्यायिक कार्य से विरत रहे। बैठक में अधिवक्ता ओमपाल सिंह यादव के खिलाफ दर्ज की गई झूठी रिपोर्ट के मामले में भी जल्द कार्रवाई कर रिपोर्ट निरस्त करने की मांग की गई।
उधर, अखिल भारतीय संयुक्त अधिवक्ता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवसेवक गुप्ता ने मुख्यमंत्री को संबोधित पत्र में अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम तत्काल लागू करने, शाहजहांपुर में वकील की हत्या की उच्च स्तरीय जांच कराने, परिजन को 50 लाख रुपये की सहायता और एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने, सभी जिला और तहसील अदालतों में वकीलों की सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था कराने की मांग की गई है।