फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   advocate murder

वकील की हत्या के आरोपी को सीजेएम कोर्ट में किया पेश, भेजा जेल

Wed, 20 Oct 2021 01:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 01:37 AM IST
विज्ञापन
advocate murder
हत्या के आरोपी वकील सुरेश गुप्ता को पुलिस ने भेजा जेल। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। कचहरी परिसर में अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (एसीजेएम) के संयुक्त कार्यालय में अधिवक्ता भूपेंद्र प्रताप सिंह की गोली मारकर हत्या करने के मामले में आरोपी वकील सुरेश गुप्ता को मंगलवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया। वहीं पुलिस रिपोर्ट में नामजद दो अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सोमवार पूर्वाह्न करीब 11:45 पर कचहरी परिसर में दूसरी मंजिल पर स्थित एसीजेएम संयुक्त कार्यालय में सदर बाजार थाना क्षेत्र में बीबीजई हद्दफ निवासी भूपेंद्र प्रताप सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सूचना पर डीएम इंद्र विक्रम सिंह और एसपी एस. आनंद मौके पर पहुंचे और पुलिस को खुलासे के निर्देश दिए। सीसीटीवी की जांच में वकील सुरेश गुप्ता वारदात के वक्त एसीजेएम कार्यालय की सीढ़ियां चढ़ते देखा गया।
विज्ञापन

पुलिस ने कुछ देर बाद सुरेश गुप्ता को हिरासत में ले लिया था। पूछताछ में सुरेश गुप्ता ने 32 बोर के तमंचे से भूपेंद्र प्रताप सिंह की हत्या करना स्वीकार कर लिया। सुरेश गुप्ता ने बताया कि सन 2000 में उसने भूपेंद्र प्रताप सिंह से अपना मकान खाली कराया था। इसी रंजिश में भूपेंद्र ने पिछले 20 साल में उन पर 24 मुकदमे दर्ज करा दिए थे। इससे परेशान होकर सुरेश गुप्ता ने तमंचे से गोली मारकर भूपेंद्र प्रताप सिंह की हत्या कर दी थी। सुरेश गुप्ता को पूछताछ के बाद पुलिस ने मंगलवार सीजेएम कोर्ट में पेश किया। यहां से उसे को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक गोली ही थी सुरेश गुप्ता के पास
सुरेश गुप्ता के मुताबिक, भूपेंद्र प्रताप सिंह ने उन पर बहुत सारे मुकदमे दर्ज करा रखे थे। इसी वजह से बैंक से रिटायर होने के बाद उन्होंने कानून की पढ़ाई की और 2019 में बार एसोसिएशन में अपना पंजीकरण करा लिया था। सुरेश गुप्ता ने पुलिस को बताया कि उनके पास काफी समय से एक 32 बोर का तमंचा रखा हुआ था। उनके पास एक ही गोली थी। पुलिस के मुताबिक सुरेश गुप्ता बुजुर्ग है।
वह न तो अपराधियों से सांठगांठ कर वारदात के लिए अतिरिक्त गोलियां खरीद सकता और न बहुत ज्यादा भूपेंद्र प्रताप सिंह की रेकी कर सकता था। वह बहुत परेशान था और उसे कचहरी में ही हत्या करना मुफीद लगा। सुरेश गुप्ता ने यह भी नहीं सोचा कि अगर एक गोली मिस हो जाती तो क्या होता। वहीं भूपेंद्र प्रताप सिंह के भाई योगेंद्र सिंह ने बताया कि सुरेश गुप्ता इससे पहले कई बार भूपेंद्र पर हमला करा चुका था। एक हमला तिलहर में भी कराया था, लेकिन वह बच गए थे।
हत्या करना हल नहीं, परिजनों से करनी थी बात
मनोचिकित्सक डॉ. संजीव सिंह ने बताया कि इस उम्र में किसी की हत्या कर देना किसी समस्या का हल नहीं हो सकता। आरोपी अगर परेशान था तो उसे अपने बेटों और परिजन से चर्चा करनी चाहिए थी। निश्चित तौर पर कानूनी तरीका निकलता, जिससे कि एक व्यक्ति की जान भी न जाती और इतनी उम्र में आरोपी भी जेल न जाना पड़ता। आरोपी सुरेश गुप्ता अगर परिजन से बातचीत करता तो वह लोग उसका हौसला बढ़ाते। शायद परिजन भी भांप नहीं पाए कि वह इतना बड़ा कदम उठाने जा रहा है। परेशानियों में घिरने पर व्यक्ति को सभी से सलाह-मशविरा जरूर करना चाहिए। जरूरत पड़ने पर काउंसिलिंग भी कराई जानी चाहिए।

आरोपी ने सोमवार को गिरफ्तारी के बाद ही पुलिस के सामने घटना करना कुबूल कर लिया था। हत्या करने का उसके पास कारण भी था। मंगलवार को आरोपी को जेल भेज दिया है। सीसीटीवी कैमरे में सिर्फ आरोपी दिख रहा है। रिपोर्ट में नामजद कराए गए उसके आरोपी बेटे सीसीटीवी में नहीं दिख रहे हैं। अगर जांच के दौरान उनकी संलिप्तता पाई जाती है तो उनके ऊपर भी कार्रवाई की जाएगी।
संजय कुमार, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed