फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   advocate murder

मुकदमेबाजी के चक्कर में मृतक और आरोपी बन गए वकील

Tue, 19 Oct 2021 02:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 02:10 AM IST
विज्ञापन
advocate murder
शाहजहांपुर। भूपेंद्र सिंह और सुरेश गुप्ता के बीच आए दिन झड़प होती रहती थी। एक-दूसरे पर केस दर्ज कराए जाते थे। आए दिन दोनों लोगों को कचहरी के चक्कर काटने पड़ते थे। सुरेश गुप्ता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में क्लर्क था। रिटायरमेंट के बाद कानून की पढ़ाई की और 2018 में बार एसोसिएशन में पंजीकरण करा लिया था। जनवरी 2020 में भूपेंद्र सिंह ने एसोसिएशन में अपना पंजीकरण करा लिया था।
विज्ञापन

कई बार हुई झड़प, दी गई थी चेतावनी
सुरेश गुप्ता और भूपेंद्र सिंह अपने मुकदमे लड़ने के लिए ही वकील बने थे। दोनों जब आमने-सामने आते थे तो दोनों में झड़प होने लगती थी। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनंत कुमार सिंह ने बताया कि कई बार दोनों लोग जज के सामने भी भिड़ गए थे। न्यायिक अधिकारियों की शिकायत आने पर उन्होंने दोनों लोगों को गरिमा बनाए रखने के लिए समझाया था। साथ ही चेतावनी दी थी कि ऐसी हरकतें रहीं तो दोनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पंजीकरण रद्द कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

भूपेंद्र के पिता थे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी
भूपेंद्र सिंह के पिता स्व. ब्रजपाल सिंह स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे। भाई योगेंद्र सिंह ने बताया कि पिता 1942 के स्वतंत्रता आंदोलन में जेल गए थे। 1992 में उनका निधन हो गया था। भूपेंद्र सिंह और योगेंद्र सिंह दोनों ने ही शादी नहीं की है। दोनों भाई मां वीरमती के साथ रहते थे। योगेंद्र सिंह खेतीबाड़ी देखते हैं जबकि भूपेंद्र ट्यूशन पढ़ाया करते थे। सबसे छोटे भाई महेंद्र प्रताप सिंह शिक्षा विभाग में हैं। वर्तमान में वह बदायूं में बेसिक शिक्षा अधिकारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरा कोई लेना-देना नहीं : डॉ. अंकित
भूपेंद्र सिंह के भाई योगेंद्र प्रताप ने सदर बाजार थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में सुरेश गुप्ता के बेटे अंकित गुप्ता और गौरव गुप्ता को भी आरोपी बनाया है। अंकित गुप्ता आयुर्वेद का डॉक्टर है। कच्चा कटरा में अंकित अपना क्लीनिक चलाता है। भाई गौरव गुप्ता होलसेल का काम करता है। अंकित गुप्ता ने बताया कि घटना के संबंध में उसे जानकारी मिली है। भूपेंद्र सिंह से पिता ने अपना मकान खाली कराया था। तभी से वह रंजिश मानने लगे थे। घटनाक्रम के बारे में ज्यादा जानकारी उन्हें नहीं है। उस वक्त वह अपने क्लीनिक में था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed