फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   adrm check platefarm

एडीआरएम ने देखे प्लेटफार्म

Wed, 04 Feb 2015 11:32 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Wed, 04 Feb 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
adrm check platefarm
 मुरादाबाद मंडल के एडीआरएम हितेंद्र मल्होत्रा बुधवार को किसान एक्सप्रेस से शहर के रेलवे स्टेशन पर करीब पौने 11 बजे के करीब पहुंचे। वहां से उतर कर एडीआरएम सीधे गोविंदगंज स्थित मंडलीय यातायात प्रशिक्षण केंद्र (डीटीटीसी) पर निरीक्षण के लिए पहुंचे। वहां जाकर उन्होंने कर्मचारियों और छात्रों से बातचीत की। साथ ही व्यवस्थाएं बेहतर करने के लिए वहां के कर्मचारियों को निर्देशित किया। इसके बाद वह सीधे रोजा रेलवे स्टेशन पर चले गए।
विज्ञापन

रोजा से लौटने पर मल्होत्रा ने प्लेटफार्मों का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्लेटफार्म पर रखे खराब कूड़ेदानों को सही करवाने के निर्देश दिए। वहीं स्टेशन की सफाई कराने के लिए लाई गई मशीन के बारे में पूछा। इस पर साफ-सफाई के ठेकेदार ने बताया कि उन्हें मशीन चलाने के लिए बिजली उपलब्ध नहीं कराई जाती है। इस पर एडीआरएम ने स्टेशन पर कार्यरत बिजली विभाग के कर्मचारियों को मशीन संचालित करने के लिए बिजली उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इसके बाद वह वीआईपी रूम में गए। वहां मौजूद सफाईकर्मियों के अलग-अलग कपड़े और जूते देखकर बोले कि सभी सफाई कर्मी एक ड्रेस कोड में रहे, जिससे उनकी पहचान हो सके। इसके साथ ही उन्होंने स्टेशन पर बिजली, पानी एवं अन्य सुविधाओं के बारे में जायजा लिया। साथ ही स्टेशन अधीक्षक एके गौतम को स्टेशन की व्यवस्थाओं में अधिक सुधार लाने के लिए निर्देशित किया। पौने तीन बजे के करीब वह सियालदाह एक्सप्रेस से चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रैकमैन, टोकन पोर्टर और गैंगमेन को एक सिलेबस पढ़ाया जाएगा
शाहजहांपुर। एडीआरएम हितेंद्र मल्होत्रा ने ट्रैकमैन, टोकन पोर्टर और गैंगमेन का सिलैबस एक करने के निर्देश दिए हैं। इससे पहलेे यह सिलैबस अलग-अलग था। यह निर्देश डीआरएम ने गोविंदगंज स्थित मंडलीय यातायात ट्रेनिंग सेंटर पर निरीक्षण के दौरान दिए। उन्होंने बताया कि मंडल में अन्य जिलों में यह काम शुरू किया जा चुका है।


एडीआरएम ने गार्ड-चालक रनिंग रूम का निरीक्षण किया
रोजा। मुरादाबाद मंडल के अपर मंडल रेल प्रबंधक हितेंद्र मल्होत्रा ने बुधवार को दोपहर करीब 12 बजे सड़क मार्ग से रोजा आए और यहां उन्होंने गार्ड और चालक रनिंग रूम का निरीक्षण किया। इस दौरान सब कुछ ओके मिला सिर्फ  बिजली अव्यवस्था को लेकर सेक्शन इंजीनियर (बिजली) संजय सक्सेना को दिशा निर्देश दिए। इस दौरान लोको प्रभारी एचके त्रिवेदी, सीएचआई सलाउद्दीन, सेक्शन इंजीनियर लोको डीएल वर्मा, रवि प्रकाश सहित कई पूलों के प्रभारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed