फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Action will be taken if IGRS complaints are not resolved within 15 days.

Shahjahanpur News: 15 दिनों में आईजीआरएस की शिकायत का हल नहीं होने पर होगी कार्रवाई

Sun, 19 Jul 2026 01:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken if IGRS complaints are not resolved within 15 days.
शाहजहांपुर। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में तहसील सदर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। उन्होंने फरियादियों की शिकायतों और समस्याओं को सुना। कुल 62 शिकायतों में छह का मौके पर निस्तारण हुआ। डीएम ने कहा कि आईजीआरएस में प्राप्त शिकायतों का 15 दिनों में निस्तारण नहीं करने पर संबंधित अधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्टि दी जाएगी।
विज्ञापन

डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो भी शिकायतें संपूर्ण समाधान दिवस, आईजीआरएस एवं जनता दर्शन सहित विभिन्न माध्यमों से प्राप्त हो। उन आवेदनों का मौके पर जाकर जांचकर्ता शिकायतकर्ता के साथ जियो टैग फोटो लेकर निस्तारण किया जाए। संवाद
विज्ञापन

---
समाधान दिवस से गैरहाजिर रहे दस अधिकारी
जेई का एक दिवसीय मानदेय रोका
तिलहर। तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार ने 31 मामलों की सुनवाई करके नौ प्रकरण तत्काल निस्तारित करा दिए। इस दौरान उन्होंने लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया और विभिन्न विभागों के दस अधिकारी और कर्मचारी गैर हाजिर मिलने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति सहित रिपोर्ट डीएम को भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी मौके पर छेदा पट्टी गांव में बिजली संबंधी शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एडीएम ने विद्युत निगम के संबंधित जेई का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए। गांव के अभिषेक मिश्रा आदि ने एडीएम को बताया कि गांव की विद्युत लाइन मदनापुर से बरखेड़ा होकर आती है, लेकिन बरखेड़ा में लाइन काट दिए जाने से गांव में लगातार बिजली संकट बना रहता है। एडीएम ने छेदा पट्टी गांव की लाइन के रखरखाव को जिम्मेदार निगम के संविदा कर्मियों को हटाने की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। समाधान दिवस के दौरान बिजली, सड़क, सफाई, राजस्व, राशन कार्ड, विधवा पेंशन और पुलिस कार्रवाई से जुड़ी शिकायतें प्रमुखता से आईं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed