{"_id":"5d7bdc058ebc3e017a21076b","slug":"action-shahjahanpur-news-bly376040667","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईजीआरएस पर शिकायत के बाद फर्म पर छापा, नमकीन का नमूना भरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईजीआरएस पर शिकायत के बाद फर्म पर छापा, नमकीन का नमूना भरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शुक्रवार को इंडस्ट्रीयल एरिया जमौर स्थित एक फर्म पर छापा मारा। फर्म से नमकीन का नमूना लेकर जांच के लिए लैब में भेज दिया गया है।
शुक्रवार को मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी रवि शर्मा के नेतृत्व में विभागीय टीम इंडिस्ट्रीयल एरिया जमौर स्थित नमकीन बनाने वाली फर्म पर पहुंची। जहां नमकीन बनाए जाने का काम चल रहा था। अधिकारियों ने मानकों के आधार पर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। इसके बाद नमकीन बनाने में उपयोग होने वाले तेल, मसालों की क्वालिटी जांची और नमकीन का नमूना भरा। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी रवि शर्मा ने बताया कि आईजीआरएस पर शिकायत के बाद फर्म पर अचानक छापा मारने के साथ ही नमकीन का नमूना भरे जाने की कार्रवाई की गई है। जिसकी जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। टीम में एफएसओ जयपाल सिंह, इंद्रराज मौर्या, नरेंद्र कुमार शामिल रहे।
आईजीआरएस पोर्टल पर की गई शिकायत में कहा गया कि इंडस्ट्रीयल एरिया जमौर स्थित नमकीन भंडार में कई गलत प्रकार के पदार्थों, सड़ी नमकीन पामोलीन, खराब तेल व मसालों का मिश्रण करके तैयार नमकीन को बाजार में बेचा जाता है। जिससे कई बार बच्चों की तबीयत खराब हो चुकी है, लेकिन किसी तरह की कार्रवाई नहीं हुई।