{"_id":"5d6d68358ebc3e0131497ad8","slug":"action-shahjahanpur-news-bly3746824109","type":"story","status":"publish","title_hn":"होर्डिंग पर चलवाई जेसीबी, पॉलिथीन में सामान बेचने पर लगाया जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होर्डिंग पर चलवाई जेसीबी, पॉलिथीन में सामान बेचने पर लगाया जुर्माना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। नगर निगम के प्रर्वतन दल ने सोमवार को रेलवे स्टेशन रोड पर लगे होर्डिंगों को हटवाया। इसके साथ ही ठेले, दुकानों और होटलों पर पॉलीथिन कैरी बैग की चेकिंग की गई। इस दौरान पॉलीथिन कैरी बैग जब्त कर 70 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।
सोमवार को नगर निगम का प्रवर्तन दल के अधिकारी कर्नल आर त्रिपासिया के साथ रेलवे स्टेशन रोड पर पहुंचा। प्रवर्तन दल में शामिल अधिकारियों ने पहले स्टेशन रोड पर खड़े फल, मिठाई और सब्जी वाले ठेले, किराने की दुकानों और खाने के होटलों पर चेकिंग अभियान चलाया। इस बीच जिसके पास ही पॉलीथिन कैरी बैग मिले, उसको जब्त कर लिया गया। प्रतिबंध के बाद भी पॉलीथिन कैरी बैग में सामान बेचे जाने पर अलग-अलग जुर्माना लगाते हुए, 70 हजार रुपये की रसीद काटी गई। बाद में प्रवर्तन दल ने स्टेशन रोड पर बिना अनुमति के लगे होर्डिंग पर नगर निगम की जेसीबी चली। इस बीच महिला थाने के पास लगे फ्लैक्स के पीछे लोहे की चादर होने पर जेसीबी आगे बढ़ गई, लेकिन प्रवर्तन दल के अधिकारियों ने अपने आप ही फ्लैक्स को खींचकर फाड़ दिया। प्रवर्तन दल के अधिकारी कर्नल आर त्रिपासिया ने बताया कि अभियान लगातार जारी रहेगा।