फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   action

एक्शन में एसडीएम....डंडा लेकर अतिक्रमणकारियों को दौड़ाया

Tue, 03 Sep 2019 02:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2019 02:45 AM IST
विज्ञापन
action
पुवायां (शाहजहांपुर)। एसडीएम सौरभ भट्ट सोमवार को फुल एक्शन में नजर आए। उन्होंने खुद डंडा लेकर अतिक्रमणकारियों को दौड़ाया और चेतावनी दी कि 24 घंटे में सरकारी भूमि खाली नहीं की गई तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम की सख्ती के कारण लोगों ने अवैध कब्जा हटाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

पुवायां में बंडा मार्ग पर महिला अस्पताल की जगह खाली पड़ी है। हाईवे के किनारे होने से यह जगह करोड़ों रुपये की हो गई है। लोग वर्षों से अस्पताल की भूमि पर कब्जा जमाए बैठे हैं। कई लोगों ने तो जमीन पर अवैध निर्माण कर किराए पर उठा दिया है और तमाम लोगों ने दुकानें खोल ली हैं। नगर पालिका की ओर से अतिक्रमणकारियों को नोटिस दिए जाने के बाद भी जबह खाली नहीं की गई।
विज्ञापन

सोमवार को एसडीएम सौरभ भट्ट मौके पर पहुंचे और अतिक्रमण करने वालों को 24 घंटे के अंदर कब्जा हटाने को कहा। लेखपाल और पालिकाकर्मियों ने बताया कि कई बार कहे जाने के बाद भी लोग जबह से कब्जा नहीं हटा रहे हैं। इस पर एसडीएम खुद डंडा लेकर मैदान में उतर पड़े और पुलिसकर्मियों के साथ अतिक्रमण करने वालों को दौड़ा लिया। इससे अवैध कब्जा जताए लोगों में खलबली मच गई और लोगों ने आनन फानन में अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया। एसडीएम ने चेताया कि 24 घंटे बाद भी किसी का कब्जा मिला तो रिपोर्ट दर्ज कराने के साथ ही जेल भी भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed