फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   acident

खुटार में नकली सोने के सिक्के दिखाकर ठगी करने वाले दबोचे

Thu, 05 Aug 2021 12:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 12:52 AM IST
विज्ञापन
acident
खुटार में पकड़े गए ठग गिरोह के लोग। संवाद - फोटो : POWAYAN
पुवायां। खुटार पुलिस ने नकली सोने को असली बताकर और सस्ते में देने का बात कहकर ठगी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को पकड़ा है। ठगों के पास से नकदी और नकली जेवर भी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मंगलवार रात मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी कि खुटार पूरनपुर मार्ग पर गांव मुरादपुर टोल प्लाजा के पास ठग गिरोह के लोग खड़े हैं। गिरोह के लोग किसी को ठगने के प्रयास में है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जनपद बरेली के थाना भोजीपुरा के गांव अलीनगर निवासी भूरा खां, बरेली के ही थाना शेरगढ़ के गांव पिपरिया निवासी मोहम्मद यासीन और भोजीपुरा थाने के गांव अमरपुर निवासी काले खां को पकड़ लिया।
विज्ञापन

तीनों एक कार से आए थे। ठगों के पास से सोने के सात नकली बिस्कुट, चार नकली सिक्के, एक हार, एक तमंचा, कारतूस, चाकू, तीन मोबाइल, तीन फर्जी आधार कार्ड, 36 हजार रुपये बरामद किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे लोग नकली सोने के बिस्कुट और सिक्के दिखाकर लोगों को गुमराह कर असली बताकर बेचकर ठगी करते थे। ठगी के रुपयों से ही कार खरीदी गई है। पुलिस से बचने के लिए कार पर फर्जी रजिस्ट्रेशन नंबर लगाकर अपराध करते हैं। कुछ दिन पूर्व तीनों ने गांव नवदिया नवाजपुर के सुनील को सोने के दो नकली बिस्कुट और एक सिक्का 1.75 लाख रुपये में बेचा था। बरामद 36 हजार रुपये सुनील से ठगे गए रुपयों में से हैं। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट से तीनों को जेल भेज दिया गया है।
-
खुटार पुलिस ने ठग गिरोह को पकड़ा है। ठगों से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में पता लगेगा कि उन्होंने कितने लोगों को ठगा है। असली और नकली जेवर के साथ ही 36 हजार रुपये भी बरामद हुए हैं।
-संजीव कुमार वाजपेयी, एएसपी शाहजहांपुर
--
ट्रक चालक से 45 हजार रुपये की ठगी
शाहजहांपुर। जलालाबाद क्षेत्र में एक शातिर व्यक्ति ने ट्रक चालक से 45 हजार रुपये ठग लिए।
बुधवार दोपहर ग्वालियर जिले के गांव झांकरी निवासी चालक श्यामू राणा ग्वालियर से मौरंग भरा ट्रक लेकर आया था। उसने जलालाबाद के फर्रुखाबाद हाईवे किनारे स्थित सुनील कुमार गुप्ता की फर्म पर मौरंग का सौदा किया और उसने माल के वजन की बिल्टी फर्म मालिक को दी।

सुनील ने अपनी फर्म के पास खाली पड़ी जगह में मौरंग उतारकर खाली ट्रक का वजन करवाकर लाने को कहा। इसी बीच एक शातिर वहां पहुंचा। चालक ने खाली ट्रक का वजन करवाने के बाद ट्रक फिर से उसी जगह खड़ा कर दिया। तभी वहां पहुंचे उस शातिर ने चालक से खाली ट्रक के वजन की पर्ची ले ली और कहा कि वह यही रुके, वह सेठ से रुपये लेकर दे रहा है। चालक ने फर्म का व्यक्ति समझकर उसे पर्ची दे दी। वह शातिर काउंटर पर पहुंचा और वजन के मुताबिक 45,120 रुपये ले लिए और वहां से खिसक लिया। कुछ देर तक भुगतान न मिलने पर जब चालक काउंटर पर पहुंचा और भुगतान देने को कहा तो पता चला कि भुगतान तो हो गया। फर्म मालिक सुनील कुमार के अनुसार जब युवक ने वजन की पर्ची लाकर दी तो उसने यह सोचकर पेमेंट दे दिया कि वह गाड़ी का क्लीनर होगा। सुनील का कहना था कि जब चालक उस युवक को जानता नहीं था तब उसे वजन वाली पर्ची नहीं देनी चाहिए थी। फर्म पर लगे सीसीटीवी कैमरे में वह युवक रुपये लेकर पूरे इत्मीनान से गिनते हुए दिख रहा है। हालांकि मामले की शिकायत अभी पुलिस में नहीं की गई है। चालक ने मामले की जानकारी मालिक को दे दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed