{"_id":"6262a965e5f8120b3a6d4a79","slug":"accused-who-spoke-abusively-against-hindutva-organizations-arrested-in-shahjahanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर: हिंदूवादी संगठनों के खिलाफ अभद्र भाषा बोलने वाला आरोपी गिरफ्तार, आरएसएस व बजरंग दल को लेकर उगला था जहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर: हिंदूवादी संगठनों के खिलाफ अभद्र भाषा बोलने वाला आरोपी गिरफ्तार, आरएसएस व बजरंग दल को लेकर उगला था जहर
Fri, 22 Apr 2022 06:42 PM IST
आकाश दुबे
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: आकाश दुबे
Updated Fri, 22 Apr 2022 06:42 PM IST
सार
20 अप्रैल को आरोपी युवक का वीडियो शाहजहांपुर पुलिस के ट्वीटर एकाउंट पर टैग किया गया था, जिसमें युवक हिंदूवादी संगठन के नेताओं के खिलाफ अपशब्द बोलते हुए धमका रहा था। पुलिस की टीम आरोपी की तलाश में थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शाहजहांपुर में हिंदूवादी संगठनों के खिलाफ अभद्र भाषा बोलते हुए वीडियो वायरल करने वाले अकरम को सदर बाजार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया है, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
यह था मामला
20 अप्रैल को आरोपी युवक का वीडियो शाहजहांपुर पुलिस के ट्वीटर एकाउंट पर टैग किया गया था, जिसमें युवक हिंदूवादी संगठन के नेताओं के खिलाफ अपशब्द बोलते हुए धमका रहा था। पुलिस ने आरोपी को ढूंढने के बाद उपनिरीक्षक प्रवीन कुमार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया था। सीओ सिटी ने टीम का गठन करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास शुरू किए।
विज्ञापन
गुरुवार की शाम को कैंट चौकी प्रभारी हरकेश सिंह ने आरोपी अकरम निवासी मामूड़ी के घर पर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन