फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   BSP Leader died after falling from a roof during police raid in Shahjahanpur

UP: शाहजहांपुर में दबिश के दौरान बसपा नेता की छत से गिरकर मौत, दरोगा पर धक्का देकर हत्या का आरोप; रिपोर्ट दर्ज

Wed, 05 Nov 2025 12:50 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 05 Nov 2025 12:50 PM IST
सार

शाहजहांपुर के तिलहर थाना क्षेत्र में पुलिस की दबिश के दौरान बसपा नेता सत्यभान छत से नीचे गिरकर घायल हो गए। अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मरने से पहले उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह कह रहे हैं कि दरोगा ने धक्का दिया है। मारपीट करने का आरोप भी लगाया है। 

विज्ञापन
BSP Leader died after falling from a roof during police raid in Shahjahanpur
बसपा नेता सत्यभान का फाइल फोटो (बायें), मरने से पहले की तस्वीर (दायें) - फोटो : संवाद

विस्तार

शाहजहांपुर के तिलहर थाना क्षेत्र के मौजमपुर गांव में मंगलवार की रात पुलिस की दबिश के दौरान छत से गिरे बसपा के कटरा विधानसभा जोन प्रभारी सत्यभान (50) की मौत हो गई। परिजनों ने दरोगा पर धक्का देकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। इसके बाद पुलिस ने दरोगा व एक अन्य के खिलाफ गैरइरादतन हत्या और एससीएसटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर ली। मृत्यु से पूर्व सत्यभान ने एक वीडियो में दरोगा पर गालीगलौज और धक्का देने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


रेखा देवी ने बताया कि बेटे अभिषेक के खिलाफ हत्या के प्रयास की धारा में अमन शुक्ला, पिंकी शुक्ला, रमनपाल, रामगोपाल निवासी मोहल्ला निजामगंज की ओर से झूठा मुकदमा दर्ज कराया गया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस अभिषेक की तलाश कर रही थी जबकि वह बाहर काम करता है। आरोप लगाया कि मंगलवार शाम साढ़े छह बजे से साढ़े सात बजे के बीच तिलहर थाने के दरोगा राहुल सिसौदिया अपने एक अन्य साथी के साथ मकान पर आया और दरवाजा तोड़कर घर के अंदर घुस गया। बेटे अभिषेक के बारे में पूछते हुए जातिसूचक गालियां देने लगा। छत पर जाकर पति सत्यभान को पकड़ लिया।
विज्ञापन


दरोगा ने पति को बेरहमी से पीटा 
रेखा देवी का आरोप है कि दरोगा ने पति को 10 से 15 मिनट तक लात-घूंसों से पीटा। इसके बाद उन्हें छत से धक्का दे दिया। इससे पति गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन सत्यभान को लेकर राजकीय मेडिकज कॉलेज पहुंचे। बुधवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे सत्यभान की इलाज के दौरान मौत हो गई। उनकी मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सुबह बसपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। कई घंटे चले हंगामे के बाद पुलिस ने दरोगा और एक अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि तिलहर के मौजमपुर गांव में एक व्यक्ति की मौत हुई है। मृतक की पत्नी के आरोप के आधार पर दरोगा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच किसी अन्य सर्किल की पुलिस से कराई जाएगी।

यह भी पढ़ें- UP: 'हम तुम्हारी औलाद नहीं... तुम हमारे बाप नहीं', ये शब्द सुन खौल गया खून, पिता ने नाबालिग बेटी को इसलिए मारा

बसपा जिलाध्यक्ष उदयवीर सिंह ने बताया कि दरोगा ने धक्का मारकर सत्यभान को छत से गिराया है। परिजनों को 50 लाख रुपये का मुआवजा व एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी दी जाए। पीड़ित परिवार की सुरक्षा के प्रबंध किए जाएं और बेटे पर लगा मुकदमा भी हटाया जाए।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed