{"_id":"914d31a2ce7753155608890503d2fe36","slug":"accountant-recruitment-examination-administrative-preparations-completed-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेखपाल भर्ती परीक्षा आज प्रशासनिक तैयारियां पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेखपाल भर्ती परीक्षा आज प्रशासनिक तैयारियां पूरी
शाहजहांपुर।
Updated Sat, 12 Sep 2015 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार को शहर के 17 केंद्रों पर दो पालियों में होने वाली लेखपाल भर्ती परीक्षा को प्रशासन ने अपनी परीक्षा मानते हुए शनिवार का दिन संबंधित व्यवस्थाएं पूरी करने में बिताया। परीक्षा आयोजित कराने वाली संस्था टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज के प्रतिनिधियों की देखरेख में केंद्र व्यवस्थापकों ने शनिवार को दोपहर तक सभी केंद्रों पर सीटिंग प्लान को अंतिम रूप दिया। इस बीच, एडीएम प्रशासन मुनेंद्र नाथ उपाध्याय ने केंद्रवार सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाए गए अधिकारियों को परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए जरूरी निर्देश दिए। बाद में सेक्टर मजिस्ट्रेट नामित किए गए अफसरों ने संबंधित केंद्रों पर जाकर परीक्षा संपादित कराने का अभ्यास कराया।
छुट्टी के दिन भी कलक्ट्रेट में रही गहमागहमी
द्वितीय शनिवार के अवकाश के बावजूद कलक्ट्रेट में परीक्षा से जुड़े प्रशासनिक अफसरों के दफ्तर रोजाना की तरह खुले और वहां दोपहर तक गहमागहमी रही। एडीएम प्रशासन मुनेंद्र नाथ उपाध्याय सीएमओ को बुलाकर उन्हें परीक्षा के दौरान प्रत्येक केंद्र पर जरूरी दवाओं के साथ डॉक्टर नियुक्त रखने के निर्देश दिए। साथ ही सेक्टर मजिस्ट्रेट को अपने-अपने केंद्रों की व्यवस्थाएं जांचने के साथ वहां परीक्षा का अभ्यास कराने के निर्देश दिए।
26192 आवेदक 17 केंद्रों पर देंगे परीक्षा
लेखपाल भर्ती परीक्षा के 26192 परीक्षार्थियों को जिला मुख्यालय के 17 केंद्रों पर समायोजित किया गया है। सुबह 10.30 बजे और अपरान्ह 3.00 बजे से दो पालियों की परीक्षा के लिए गांधी फैज-ए-आम डिग्री कालेज, स्वामी शुकदेवानंद महाविद्यालय, स्वामी शुकदेवानंद लॉ कालेज, श्री शंकर मुमुक्षु विद्यापीठ, संजय कुमार सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज, आर्य महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, राजकीय पालीटेक्निक, राजकीय इंटर कालेज, इस्लामियां इंटर कालेज, गुरुनानक पाठशाला कन्या हाईस्कूल, सेंट पाल इंटर कालेज, आकांक्षा हाईस्कूल चमकनी करबला, रुहेलखंड डिग्री कालेज फतेहपुर रेती, जीएल कनौजिया पब्लिक स्कूल, तक्षशिला पब्लिक स्कूल, रॉयन इंटरनेशनल स्कूल और डॉन एंड डोना कान्वेंट को केंद्र बनाया गया है। परीक्षा आयोजक संस्था टीसीएस के डिस्ट्रिक्ट कोआर्डिनेटर यादवेंद्र सिंह के अनुसार केंद्रों की क्षमता के अनुसार अधिकतम 1500 और न्यूनतम 504 परीक्षार्थी बिठाने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
शासन के आब्जर्वर ने चेक किए कई सेंटर
लेखपाल भर्ती परीक्षा के प्रदेश शासन से जिले के आब्जर्वर नियुक्त किए गए विशेष सचिव वाणिज्य कर हरेंद्र वीर सिंह शनिवार की शाम यहां पहुंचे। एडीएम प्रशासन ने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पहुंचकर उन्हें प्रशासनिक व्यवस्थाओं का ब्यौरा देते हुए बताया कि प्रत्येक केंद्र की निगरानी के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट और आब्जर्वर नियुक्त किए गए हैं। प्रमुख सचिव ने बाद में एडीएम उपाध्याय के साथ कई केंद्रों का दौरा करके वहां की व्यवस्थाएं जांचीं।
लोकल रूट पर बढ़ाई गईं रोडवेज की बसें
शहर में बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों के आने को ध्यान में रखते हुए परिवहन निगम ने बसों के संचालन की विशेष व्यवस्था की है। रोडवेज डिपो के एआरएम आरके वर्मा ने बताया कि दो-दो बसें नाइट स्टे के लिए बंडा, खुटार, मीरानपुर कटरा और जलालाबाद भेजी गई हैं। वहां से यह बसें रविवार की सुबह पांच और छह बजे परीक्षार्थियों को लेकर मुख्यालय तक आएंगी। इसी तरह परीक्षा छूटने के बाद शाम चार बजे से 6.30 बजे तक हरदोई, लखीमपुर खीरी, सीतापुर और फर्रुखाबाद मार्ग पर हर आधा घंटे के अंतराल पर बसें चलाई जाएंगी। अन्य मार्गों पर भी परीक्षार्थियों की जरूरत के मुताबिक बसें उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है।