{"_id":"616337a98ebc3e7637774e23","slug":"accident-shahjahanpur-news-bly4624879106","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूटी पुलिया के गड्ढे में फंसी रोडवेज बस पलटने से बची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूटी पुलिया के गड्ढे में फंसी रोडवेज बस पलटने से बची
विज्ञापन
तिलहर-जैतीपुर मार्ग पर खंडसार गांव के पास टूटी पुलिया में फंसी बस।
- फोटो : SHAHJAHANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जैतीपुर। जलालाबाद से दिल्ली जा रही बदायूं डिपो की रोडवेज बस का अगला पहिया खंडसार गांव के पास टूटी पुलिया के गड्ढे में धंस गया। गनीमत रही कि बस पलटने से बच गई और उसमेें सवार यात्री सुरक्षित रहे, लेकिन जैतीपुर-तिलहर मार्ग पर दो घंटे तक आवागमन बाधित रहने से पुलिया के दोनों ओर जाम में फंसे वाहनों की लाइन लग गई। बाद में बस को पीछे हटाकर यातायात सामान्य कराया।
रोडवेज बस (यूपी 77ए-के 1379) जलालाबाद से दोपहर एक बजे के बाद दिल्ली रवाना हुई। जलालाबाद के कोलाघाट पुल पर मरम्मत के कारण चालक रवींद्र कुमार ने बस को शार्ट रूट से निकालना चाहा। इसलिए उसने बस तिलहर-जैतीपुर मार्ग पर मोड़ दी। बस में 35 यात्री सवार थे। बस खंडसार गांव के सामने पुलिया के पास पहुंची, तभी सामने से एक ग्रामीण आ गया।
चालक के अनुसार उसे बचाने के प्रयास में स्टेयरिंग मोड़ी तो बस का अगला पहिया पुलिया में बने गड्ढे में चला गया। पुलिया के आसपास गहरी खाई होने से रास्ता बंद हुआ तो दोनों ओर वाहनों की कतारें लगने लगीं। बाद में चालक-परिचालक ने शाम करीब पांच बजे ट्रैक्टर के जरिए बस को पीछे हटाकर रास्ता खोला और बस गंतव्य के लिए रवाना हुई।