{"_id":"614399038ebc3edd1346ef68","slug":"accident-shahjahanpur-news-bly4598513200","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब में डूबने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब में डूबने से युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंडा। खेत से घास लेकर लौट रहे युवक का अचानक पैर फिसल जाने से वह पानी भरे तालाब में जा गिरा। तालाब में डूबने से युवक की मौत हो गई है।
परिजन के मुताबिक ग्राम पोहकरपुर निवासी नरवीर (35) पुत्र दामोदर लाल बुधवार दोपहर बाद खेत पर घास काटने गया था। शाम को घर लौटते समय वह गांव के बाहर पश्चिम में बने तालाब के किनारे से होकर गुजर रहे थे। तभी अचानक उनका पैर फिसल गया, जिससे वह तालाब में जा गिरे। उधर, अंधेरा होने तक नरवीर घर नहीं पहुंचे तो परिवार के लोगों ने तलाश शुरू की। तलाशी के दौरान तालाब के किनारे घास की गठरी पड़ी देख लोगों को शक हुआ। इसके बाद गोताखोरों को बुलाकर तालाब में तलाश किया तो नरवीर का शव मिल गया। इस बीच मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। नरवीर परिवार में पत्नी सोमवती, पुत्री साधना व मुस्कान और पुत्र अनुज व शरद हैं।