{"_id":"6122a39e8ebc3e5fa078509b","slug":"accident-shahjahanpur-news-bly45717319","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा ढाईघाट से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा ढाईघाट से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। ढाईघाट से गंगास्नान करके लौट रहे तिलहर थाना क्षेत्र के ग्राम चांदापुर (मौजमपुर) निवासी सुखराम की सड़क हादसे में मौत हो गई। उनकी बाइक पर बैठा दूसरा साथी घायल हो गया।
रविवार सुबह सुखराम (25) और उसी गांव के रघुवीर (22) बाइक पर मिर्जापुर थाना क्षेत्र के ढाईघाट गंगास्नान करने गए थे। वहां से सुबह करीब 6:30 बजे दोनों घर लौट रहे थे। रास्ते मे जलालाबाद रोड पर ग्राम ढाई के ईंट भट्ठे के निकट उनकी बाइक में सामने से आए किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पहुंचे थानाध्यक्ष मान बहादुर सिंह ने दोनों घायलों को तत्काल सीएचसी जरीनपुर भिजवा दिया। जहां सुखराम को मृत घोषित कर दिया गया। घायल रघुवीर पुत्र रामसिंह को जिला अस्पताल भेजा गया है।
दो बाइकों के टकराने से महिला सहित तीन घायल
बंडा। दो बाइकों के टकरा जाने से महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। महिला और एक व्यक्ति की हालत गंभीर होने के कारण उनको जिला अस्पताल रेफर किया गया है।कसबा निगोही निवासी हृदयेश कुमार रक्षाबंधन के पर्व पर अपनी पत्नी लक्ष्मी देवी को लेकर ससुराल बंडा आ रहा था। बंडा बिलसंडा मार्ग पर मकसूदापुर पुल के पास उनकी बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक में टकरा गई। हादसे में हृदयेश कुमार, लक्ष्मी देवी और दूसरी बाइक पर सवार बंडा के गांव कढ़ेरचौरा निवासी रामकुमार दास घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बंडा सीएचसी पर भर्ती कराया। लक्ष्मी देवी और रामकुमार दास की हालत गंभीर होने के कारण दोनों को जिला अस्पताल भेजा गया है। संवाद