{"_id":"611acc3f8ebc3e42ab2e683b","slug":"accident-shahjahanpur-news-bly4565834197","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदरों ने तोड़ा तार, करंट लगने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंदरों ने तोड़ा तार, करंट लगने से युवक की मौत
विज्ञापन
मृतक सुमित मिश्रा का फाइल फोटो:
- फोटो : SHAHJAHANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। बंदरों के हिलाने से बिजली का तार टूटकर टिन पर गिर गया। कपड़े फैलाने गया युवक करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। नौजवान बेटे की मौत ने बूढ़े मां-बाप और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला लाला तेली बजरिया स्थित प्राचीन शिव मंदिर के पुजारी सुरेश मिश्रा हैं। उनका परिवार मंदिर परिसर में ही रहता है। पुजारी के बेटे अजीत मिश्रा व सुमित मिश्रा के अलावा एक बेटी मोहिनी है, जिसका विवाह हो चुका है। सोमवार को सुबह पुजारी सुरेश मिश्रा का छोटा बेटा सुमित मिश्रा उर्फ टोनी (31) ने नहाने के बाद तार पर जैसे ही अपने कपड़े डाले, करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
पुजारी सुरेश मिश्रा के बड़े बेटे अजीत मिश्रा ने बताया कि उनके छोटा भाई सुमित वर्मा रेडीमेड कपड़े की दुकान चलाता था। सोमवार को सुबह करीब पौने छह बजे उसने नहाने के बाद जैसे ही अपने कपड़े तार पर डाले तभी करंट ने अपनी चपेट में ले लिया। बताया कि मंदिर और मोहल्ले में बंदरों की तादात काफी ज्यादा है। रविवार रात बंदरों ने खंभे से कनेक्शन वाले तार को तोड़ दिया, जोकि मंदिर परिसर में पड़ी टिन पर गिर गया।
विज्ञापन
सोमवार को सुबह जब उनके भाई ने नहाने के बाद कपड़े डाले तभी टिन को छू गया। इससे करंट तार में फैल गया और सुमित उससे चिपक गया। उसको किसी तरह से छुड़ाया और तुरंत अस्पताल ले गए। डॉक्टर ने सुमित को मृत घोषित कर दिया। अजीत ने बताया कि मोहल्ले वालों ने बंदरों को पकड़वाने के लिए नगर निगम को प्रार्थना पत्र दिया था, लेकिन उस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। हालांकि परिजनों ने सुमित की मौत के बाद उसका पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया और उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया है।