{"_id":"61156cf78ebc3e62c34e282f","slug":"accident-shahjahanpur-news-bly4562469199","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल हाईवे पर ट्रक से कुचलकर बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेशनल हाईवे पर ट्रक से कुचलकर बुजुर्ग की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीरानपुर कटरा। लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर बृहस्पतिवार सुबह करीब आठ बजे सब्जी मंडी के पास रोड पार कर रहे बुजुर्ग को ट्रक ने टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजा जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना रामचंद्र मिशन के गांव मिश्रीपुर निवासी लल्लन खां (63) टैंकर चालक थे। टैंकर का कुछ सामान लेने के लिए लल्लन बृहस्पतिवार सुबह करीब छह बजे बस से बरेली जा रहे थे। करीब आठ बजे थाना कटरा क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर उन्हें पेट्रोल पंप पर किसी शख्स से रुपये लेने थे। इसलिए लल्लन सब्जी मंडी के पास बस से उतरकर पेट्रोल पंप पर जाने के लिए रोड पार कर रहे थे। तभी बरेली की तरफ से आ रहे ट्रक ने लल्लन को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल लल्लन को पुलिस ने घायल को राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा, जहां डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया। उधर, हादसे के बाद पुलिस ने कटरा चौराहा के पास ट्रक को पकड़ लिया और चालक को हिरासत में ले लिया। सूचना पर परिजन भी मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। लल्लन पत्नी मुनीरा समेत चार बच्चों को छोड़ गए। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है ।
अतिक्रमण बनता है हादसों का कारण
लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर कटरा थाना क्षेत्र में हुलासनगरा रेलवे क्रॉसिंग है। क्रॉसिंग पर अक्सर जाम लग जाता है। कई बार वाहन जाम में व्यर्थ हुए समय को पूरा करने के लिए जाम से निकलने के बाद तेज रफ्तार से चलते हैं, जिससे हादसे की आशंका बनी रहती है। बृहस्पतिवार सुबह जिस जगह पर हादसा हुआ है, वहां पर सब्जी मंडी है। मंडी में दुकानदारों ने हाईवे पर भी करीब आधी रोड घेर रखी है। सब्जी से भरे वाहन भी दुकानों के आगे खड़े कर रोड को घेर लेते हैं। सब्जी मंडी और हुलासनगरा की दूरी करीब दो किलोमीटर है। बड़े-छोटे वाहन तेजी से यहां से निकलते हैं तो दुर्घटना कर बैठते हैं।