फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   accident

पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दो घायल

Tue, 10 Aug 2021 01:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
accident
शाहजहांपुर। लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर तिलहर इलाके में पिकअप ने एक बाइक में टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार ग्राम शाहबेगपुर निवासी प्रदीप कुमार की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

थाना तिलहर क्षेत्र के गांव शाहबेगपुर निवासी अशर्फीलाल का 22 वर्षीय बेटा प्रदीप कुमार अपने दोस्त राजकुमार और महिपाल के साथ शहर की तरफ आ रहे थे। सोमवार को पूर्वाह्न करीब 11 बजे लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर तिलहर थाना क्षेत्र में एक निजी मेडिकल कॉलेज के पास उनकी बाइक में पिकअप गाड़ी ने टक्कर मार दी। इसमें गंभीर चोटें आने से प्रदीप की मौके पर मौत हो गई। बाइक पर पीछे बैठे राजकुमार और महिपाल घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। घायल राजकुमार को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। परिजनों ने बताया कि प्रदीप बगैर के घर से निकला था। प्रदीप के दूसरे दोस्त महिपाल का कुछ पता नहीं चल सका है। उसकी तलाश की जा रही है। प्रदीप कहां जा रहा था, इस बारे में उसने परिजनों को नहीं मालूम हैं। तीन भाइयों में प्रदीप सबसे बड़ा था।
विज्ञापन

दो कारें टकराईं, एक चालक की मौत
शाहजहांपुर। हरदोई के शाहबाद इलाके में हुए सड़क हादसे में शहर के मोहल्ला ककरा खुर्द निवासी मोहम्मद शकील की मौत हो गई।
चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ककरा खुर्द निवासी मोहम्मद शकील (45) अपने दोस्त लाला तेली बजरिया के रहने वाले अपने दोस्त सुरेश के साथ कार में हरदोई के शाहबाद जा रहे थे। हरदोई के थाना शाहबाद क्षेत्र के हरियाली बाजार के पास उनकी गाड़ी में सामने से आई कार ने टक्कर मार दी। इसमें गंभीर चोटें आने से शकील की मौके पर मौत हो गई। कार में बैठे उनके दोस्त सुरेश गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उनके परिजन को हादसे की सूचना दी। घायल सुरेश को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।सुरेश के परिवार वालों के जरिए शकील के परिजन को हादसे की सूचना सोमवार सुबह करीब नौ बजे मिली। इसके बाद उनके परिजन और दोस्त राजकीय मेडिकल पहुंचे। शकील के घर में उनकी पत्नी कहकशां, चार बेटियां और दो बेटे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed