{"_id":"610c33228ebc3e88d6797fb1","slug":"accident-shahjahanpur-news-bly45548173","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंडा में मोबाइल टावर पर करंट लगने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंडा में मोबाइल टावर पर करंट लगने से युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुवायां। बंडा में मोबाइल टावर पर तार सही करते समय करंट लग जाने से एक युवक की मौत हो गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है। देर रात तक शव टावर के बाहर रखा हुआ था। युवक की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है।
गांव रनमस्तपुर बुजुर्ग निवासी 35 वर्षीय पुत्र शरद कुमार उर्फ शंभू गांव में लगे मोबाइल टावर पर गार्ड का काम करता था । बृहस्पतिवार रात नौ बजे टावर में फाल्ट आने पर वह बिजली का तार सही कर रहा था । तार सही करते समय वह करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। टावर पर काम कर रहे उसके साथी सिंकू ने घटना की जानकारी परिवार वालों को दी । परिवार वालों ने मौके पर पहुंचकर उसके शव को टावर से बाहर निकाला और मामले की सूचना ठेकेदार को दी लेकिन ठेकेदार ने मौके पर आने की जरूरत नहीं समझी।
परिवार के लोगों ने शरद की मौत की सूचना पुलिस को दी लेकिन रात सवा दस बजे तक पुलिस भी मौके पर नहीं पहुंच सकी है । शरद कुमार की मौत से घर में कोहराम महा हुआ है । मां रामदेई, पत्नी काजल, पुत्र अनुराग, शिवा, पुत्री अनन्या, तान्या का रो रोकर बुरा हाल है । बंडा पुलिस के अनुसार करंट लगने से किसी की मौत की सूचना थाने में नहीं दी गई है। सूचना मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद