फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   accident

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Thu, 05 Aug 2021 12:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
accident
शाहजहांपुर। खराब सड़क पर बाइक से नियंत्रण हटने पर सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

हरदोई बाईपास से रोजा को जाने वाले मार्ग पर हरदोई बाईपास चौराहे से लगभग एक किलोमीटर आगे सिंगल रोड है। इसमें बरसात के चलते रोड में हुई टूट-फूट की वजह से लोगों को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। रोजा थाना क्षेत्र के जमुका गांव में दो बच्चों के डूबने से मौत हो गई थी। परिजन से मिलने के लिए हरदोई जनपद के गांव खिरिया थाना पचदेवरा निवासी ओंकार (24) अपने पिता जयकरन लाल के साथ जमुका गांव पहुंचा था। पिता को गांव में उतार कर किसी रिश्तेदार को लेने हरदोई बाईपास आ रहा था। तभी नेशनल हाईवे पर थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के अंतर्गत हिंदुस्तान ढाबा के समीप खराब सड़क के चलते बाइक संभालने के दौरान वह दूसरी तरफ चला गया और सामने से आ रहे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक हेलमेट नहीं लगाए हुए था। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
--
ट्रैक्टर ट्रॉली से कुचलकर युवक की मौत
शाहजहांपुर। बुधवार शाम जलालाबाद-बुधुआना रोड पर पैदल जा रहे युवक को तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद भागने का प्रयास कर रहे ट्रैक्टर चालक को वहां मौजूद लोगों ने पकड़ लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जलालाबाद क्षेत्र के गांव पैंदापुर निवासी रामपाल का बेटा चंद्रपाल (32) ने अपने घर में नल की बोरिंग करवाई थी। बुधवार शाम को वह बोरिंग का सामान खरीदने जलालाबाद आया था। शाम करीब पांच बजे वह बरेली हाईवे से बुधुआना जाने वाले रोड पर सरैया मोड़ के पास वाहन की तलाश में खड़ा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अचानक चंद्रपाल मोड़ से आगे सड़क पर पैदल जाने लगा। इसी दौरान वह सामने से आ रही मिट्टी भरी ट्रॉली की चपेट में आकर सड़क पर गिर गया। उसके पेट के ऊपर से ट्रॉली के पहिये निकल गए। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने चालक को पकड़ लिया। लोगों ने परिजन को सूचना दी। घटनास्थल पर पहुंचे भांजे रिंकू ने बताया कि चंद्रपाल मजदूरी करता था। पत्नी राधावती के अलावा एक चार साल का बेटा प्रद्युम्न है। पत्नी अपने बच्चे के साथ चार सालों से मायके में रह रही है। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed