{"_id":"6105a3818ebc3e8425575542","slug":"accident-shahjahanpur-news-bly454967465","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रॉली से कुचलकर महिला की मौत, बेटा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रॉली से कुचलकर महिला की मौत, बेटा घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुटार। ट्रॉली से कुचलकर एक महिला की मौत हो गई। उसका पुत्र भी हादसे में घायल हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
शनिवार को जनपद लखीमपुर के थाना मैलानी के गांव लोहचनपुर निवासी 18 वर्षीय अनमोल कुमार अपनी 50 वर्षीय मां कृष्णा देवी को साथ लेकर बाइक से जनपद पीलीभीत के कसबा बीसलपुर जा रहे थे। खुटार बंडा मार्ग पर झुकना नदी पुल के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर ट्रॉली और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक से नीचे गिरी कृष्णा देवी के ऊपर से ट्रॉली का पहिया निकल जाने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई और अनमोल घायल हो गए। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर भाग निकला।
हादसे के बाद मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने अनमोल को खुटार सीएचसी पर भर्ती कराया और कृष्णा देवी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। डॉक्टर ने अनमोल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। पुलिस ने कृष्णा देवी के घर हादसे की सूचना दी तो रोना-चीखना मच गया। परिवार के लोग खुटार पहुंचे और ट्रैक्टर चालक पर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ट्रैक्टर और चालक का पता लगा रही है। संवाद