{"_id":"6105a2298ebc3e08a6764024","slug":"accident-shahjahanpur-news-bly4549668111","type":"story","status":"publish","title_hn":"शार्ट सर्किट से लगी आग, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शार्ट सर्किट से लगी आग, लाखों का नुकसान
विज्ञापन
खुटार में शार्ट सर्किट से लगी आग में जले जूते-चप्पल। संवाद
- फोटो : POWAYAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुवायां। शार्ट सर्किट से शू-स्टोर में आग लगने से करीब पांच लाख रुपये की संपत्ति जल गई। पीड़ित ने मदद की मांग की है।
खुटार के गांव नवदिया नवाजपुर निवासी इस्लामुद्दीन ने बताया कि खुटार पूरनपुर मार्ग पर उनकी इस्लाम शू-सेंटर के नाम से जूते, चप्पलों की दुकान है। शुक्रवार रात वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। रात करीब ग्यारह बजे शार्ट सर्किट से दुकान में आग लग गई। दुकान से धुआं और आग की लपटें निकलती देख चौकीदार ने उनको सूचना दी। सूचना पाकर वह मौके पर पहुंचे और आसपास के लोगों की मदद से आगे पर काबू पाने का प्रयास किया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस दौरान दुकान में रखे लगभग लाखों के जूते, चप्पल जल गए।
जानकारी पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और नुकसान का जायजा लिया। इस्लामुद्दीन ने बताया कि दुकान से ही वह परिवार की गुजर करते थे। दुकान स्वामी ने तहसील प्रशासन से मदद की गुहार की है। संवाद